Bigg Boss 18 Vivian Dsena Winning Qualities: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को है। इस दिन हमें इस बार के सीजन का विजेता मिल जाएगा।बिग बॉस में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया, लेकिन जिस कंटेस्टेंट को शो का और कलर्स का लाडला कहा गया वो थे विवियन डीसेना। विवियन को शुरुआत से ही शो के लाडले का टैग दे दिया गया, जिसके बाद बहुत सारे मौकों पर विवियन को फेवर भी किया गया। बेशक उन्हें बाहर से कई बार सुझाव दिए गए हो लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनालिटी वैसी ही दिखाई है जैसे कि वो रियल लाइफ में हैं। अब इस स्टेज पर विवियन के अंदर वो खूबियां आ गई हैं जो उन्हें शो का विजेता बना सकती हैं। चलिए उन 5 खूबियों के बारे में आपको बताते हैं।
दिल से गेम को खेलना
विवियन ने पहले दिन से अपने दिमाग का गेम में इस्तेमाल ज्यादा ना करते हुए हमेशा अपने रिश्ते दिल से बनाए हैं। उन्हें कोई बात बुरी लगी है तो उन्होंने शिल्पा शिरोडकर से भी अपना दोस्ती वाला रिश्ता तोड़ा है। उन्होंने अपने दिल की ज्यादा सुनी है जिससे कि उनके रिश्ते कम से कम उनकी साइड से सच्चे नजर आते हैं।
विवियन ने रियल पर्सनालिटी दिखाई
विवियन को चाहे जो कुछ भी बोला जाए, एक बात जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती है वो है उनकी रियल पर्सनालिटी। विवियन ने हमेशा अपनी रियल साइड ही हर हालात में दिखाई है। उन्होंने कोई भी चीज बेईमान होकर नहीं की।
विवियन ने दिखाई मजबूत शख्सियत
विवियन ने पहले दिन से ही अपनी शख्सियत को काफी मजबूत रखा है। उनके लिए उनके टर्म पर सारी चीजें होना जरूरी है, जो उन्होंने हर वक्त किया भी है। बेमतलब की लड़ाइयों से दूर रहते हुए विवियन ने हमेशा अपने मुद्दों को रखा है और अपनी आवाज उठाई है।
कलर्स का बड़ा चेहरा हैं विवियन
विवियन के हाथ में शो की ट्रॉफी इसलिए भी जा सकती है क्योंकि वो शो और चैनल के बड़े चेहरे हैं। उन्हें हर साल शो के मेकर्स ने बुलाया लेकिन 8 साल बाद जाकर उन्होंने शो करने के लिए हां किया।
टास्क करने में माहिर हैं विवियन
विवियन को जब भी कोई टास्क मिलता है या फिर कोई भी टास्क करते हैं तो वो हमेशा उस टास्क में अपने बेहतरीन एफर्ट्स ही देते हैं। विवियन ने बिग बॉस के गेम को अपनी स्ट्रॉन्ग और रियल पर्सनालिटी के साथ ही खेला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले हो गया बड़ा ‘खेला’, लाडला नहीं BB King बन गया ये कंटेस्टेंट!
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
17 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
18 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines