Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में इस बार पूरे 19 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। बिग बॉस के घर में 18 इंसान और एक गधा कंटेस्टेंट बनकर आया है। अब 19 कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर मुकाबला चल रहा है इस मुकाबले में कोई आगे तो कोई पीछे नजर आ रहा है। वैसे इस बार बिग बॉस के घर में टीवी इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स शामिल हुए हैं। इस सीजन में टीवी की कई बहुएं और बेटियां पार्टिसिपेट कर रही हैं। ऐसे में सबके बीच तगड़ा कम्पटीशन है। लेकिन क्या आप जानते हैं शो जीतने के अलावा भी इनके बीच एक और कम्पटीशन है?
टीवी की बहुओं से ज्यादा फीस ले रहा ये एक्टर
ये कम्पटीशन इनकी फीस को लेकर है। दरअसल, अब शो में 18 सेलिब्रिटीज आए हैं तो इनमें से सबसे महंगा सेलिब्रिटी कौन है ये तो सभी जानना चाहते हैं। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 18’ के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट का नाम रिवील हो गया है। हैरानी तो आपको ये जानकर होगी कि इस सीजन में टीवी की कोई बहू या बेटी सबसे मोटी फीस चार्ज नहीं कर रही, बल्कि एक मेल कंटेस्टेंट की फीस बाकी सभी सेलेब्स से ज्यादा है। ये कंटेस्टेंट इसलिए सबसे ज्यादा फीस ले रहा है क्योंकि इसे मेकर्स 8 साल से अप्रोच कर रहे थे।
विवियन डीसेना हैं ‘बिग बॉस 18’ के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट
इस कंटेस्टेंट ने 8 साल तक शो का ऑफर ठुकराने के बाद 9वें साल जाकर मेकर्स की बात मानी है और शो में आने के लिए हामी भर दी है। ये कंटेस्टेंट हैं विवियन डीसेना (Vivian Dsena)। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवियन ही ‘बिग बॉस 18’ में सबसे ज्यादा फीस वसूल कर रहे हैं। बता दें, विवियन डीसेना को कलर्स का बेटा बताकर शो में इंट्रोड्यूस किया गया है। इतना ही नहीं पहले ही ये क्लियर कर दिया गया था कि वो टॉप 2 में अपनी जगह बना लेंगे। ऐसे में उन्हें इस सीजन का हाईएस्ट पेड एक्टर रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर एक हफ्ते के करीब 5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: करिश्मा का पहला क्रश कौन? Kareena Kapoor ने सबके सामने कर दिया बड़ी बहन का सीक्रेट रिवील
विवियन के बाद कौन है महंगा कंटेस्टेंट?
वहीं, ‘बिग बॉस 18’ में सेकंड हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन है? अब वो नाम भी रिवील हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि विवियन डीसेना के बाद वो एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) हैं जो सबसे महंगी हैं। शिल्पा टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हैं और इस शो में आने के लिए वो एक हफ्ते के करीब 2.5 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। तीसरे महंगे कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) हैं, जिन्होंने अब कलर्स के शो ‘Khatron Ke Khiladi 14’ की ट्रॉफी जीती है। वो हर हफ्ते के 2 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines