Vivian Dsena Vs Shehzada Dhami In Bigg Boss 18: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को शुरू हुए अभी बस एक ही दिन हुआ है और अभी से ही कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के खिलाफ जमकर लड़ाई कर रहे हैं। हाल ही में टीवी एक्टर शहजारा धामी के चुम दरांग के साथ बहसबाजी करने की खबर आई थी और अब उन्होंने विवियन डीसेना से भी लड़ लिया है। जी हां विवियन डीसेना और शहजादा धामी के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विवियन और शहजादा आपस में भिड़े
बिग बॉस को शुरू हुए अभी बस एक ही दिन हुआ है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स की एक दूसरे से नोक-झोंक अभी से ही सुर्खियां बटोरने लगी है। कलर्स टीवी ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया है जिसमें सीनियर टीवी एक्टर विवियन डीसेना शहजादा धामी को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच एक डिस्कशन देखने को मिल रहा था कि तभी शहजादा के कही हुई बातें विवियन को पसंद नहीं आईं और वो गुस्से में आ गए। दोनों के बीच फिर जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली है।
कभी सक्सेसफुल नहीं हो पाओगे- विवियन
वीडियो में विवियन सबसे पहले शहजादा धामी को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनके टाइम में हीरो बनने में काफी वक्त लग जाता था इसलिए आपको बस 10-15 बड़े हीरो ही टीवी पर नजर आएंगे। विवियन की ये बात शहजादा को थोड़ी अजीब लगी। उन्होंने झट से जवाब दिया लेकिन उस वक्त को और आसान था क्योंकि सारी ऑडियंस टीवी से ही चिपकी रहती थी। विवियन इसके बाद थोड़ा गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि अगर इस एटिट्यूड के साथ चलोगे तो कभी सक्सेसफुल नहीं हो पाओगे।
चुम दरांग से लिया शहजादा ने पंगा
आपको बता दें विवियन डीसेना से पहले शहजादा धामी कंटेस्टेंट चुम दरांग से भी भिड़ गए। अरुणाचल प्रदेश की एक्ट्रेस चुम दरांग की बनाई हुई चटनी से जब शहजादा को मिर्ची लगी तो उन्होंंने कि तुम्हारे उधर की चटनी है ना इसलिए मिर्ची तो लगेगी ही। ये सुनकर चुम को गुस्सा आ जाता है। वो कहती हैं कि ‘तुम्हारे उधर का मतलब? मैं भारतीय हूं और मैं नाराज हूं।’ इस पर शहजादा चिल्लाते हैं, ‘अरे, तुम गाली क्यों दे रही हो? और फिर चुम को कहते हैं, ‘तुमने कार्ड प्ले करने की कोशिश की।’
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill से स्टेज पर हो गई ऐसी हरकत, हंसते हुए बोले यूजर्स- ‘लगता है गुटखा खा के आई थी’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines