Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘डॉन 2’ तो अमूमन सभी ने देखी होगी। फिल्म में किंग खान और देसी गर्ल की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। मगर ‘डॉन 2’ (Don 2) की रिलीजिंग के बाद दोनों की ऑफ स्क्रीन लव स्टोरी ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी। उस दौरान शाहरुख (Shah Rukh Khan) और प्रियंका का डेटिंग रूमर बी-टाउन की हॉट गॉसिप बन चुका था। मगर शाहरुख या प्रियंका ने कभी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी। हालांकि अब दोनों के कॉमन फ्रेंड और मशहूर प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने इसपर बयान दिया है।
दोनों में था दोस्ती का रिश्ता
विवेक वासवानी ने शाहरुख खान को फिल्म ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। ऐसे में विवेक किंग खान के हमेशा से करीबी रहे हैं। वहीं उन्होंने शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के डेटिंग रूमर्स को सिरे से नकार दिया है। विवेक का कहना है कि, शाहरुख खान वन वुमन मैन हैं और गौरी खान के अलावा उनका कभी किसी के साथ अफेयर नहीं रहा है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में जब विवेक से शाहरुख और प्रियंका के रिलेशनशिप पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “रिलेशनशिप का मतलब संबंध? बिल्कुल नहीं। वो (शाहरुख) उस तरह का इंसान नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह अफवाहें कहां से फैलीं थीं। घर में रह रहे थे। मम्मी डैडी थे। टेंशन थी। करियर था। जल्दी से गौरी से शादी करनी थी। उसमें रिलेशनशिप कैसे आएगा? हां, दोनों के बीच में दोस्ती का रिश्ता था लेकिन संबंध कभी नहीं था।”
वन वुमन मैन हैं शाहरुख
विवेक ने आगे कहा कि, “इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। यहां तक कि मैं जब से शाहरुख को जानता हूं। वो हमेशा से वन वुमन मैन रहा है। आपने उनके अफेयर से जुड़े कितने किस्से सुने हैं? प्रियंका चोपड़ा के साथ सिर्फ एक रिलेशनशिप रूमर सामने आया है और वो भी सच नहीं है। इसके अलावा आपने शाहरुख के बारे में ऐसी खबरें कभी सुनी हैं? कभी नहीं, वो उस तरह का शख्स ही नहीं है।”
शाहरुख और प्रियंका की मैरिड लाइफ
बता दें कि, शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1991 को गौरी खान के साथ शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी। दोनों कपल्स के तीन बच्चे भी हैं जिनका नाम आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान है। जहां एक तरफ शाहरुख गौरी के साथ 32 सालों से हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ 2018 में धूम-धाम से शादी रचाई थी। निक और प्रियंका की एक बेटी मालती मैरी है।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पांच साल के ब्रेक के बाद शाहरुख ने पिछले साल फिल्म ‘पठान’ (Pathan), ‘जवान’ (Jawan) और ‘डंकी’ (Dunki) जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं। मगर शाहरुख ने अभी तक किसी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। किंग खान को हाल ही में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डांस रिहर्सल करते देखा गया था। शाहरुख यहां वुमन इंडियन प्रीमियर लीग (WPL) की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। खबरों के अनुसार WPL में शाहरुख ‘पठान’ के सिग्नेचर स्टेप के साथ-साथ बाहें फैलाने वाले ऑइकॉनिक स्टाइल को रिक्रिएट करते नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines