Vivek Oberoi: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी इन दिनोंं अपनी आने वाली फिल्म ‘मस्ती 4’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म ‘मस्ती 4’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का प्रमोशन भी जोरों पर चल रहा है. इस बीच अब विवेक ने अपने साथ हुए एक डरावने किस्से को शेयर किया है.
फिल्म ‘रोड’ की शूटिंग
दरअसल, ‘मैशेबल इंडिया’ से बातचीत करते हुए विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘रोड’ की शूटिंग से जुड़ा एक भयावह किस्सा सुनाया. इस दौरान एक्टर ने कहा कि मैं राजस्थान में रोड (फिल्म) की शूटिंग कर रहा था और हम बीकानेर से जैसलमेर जा रहे थे. वहां की खूबसूरत सड़कें, खूबसूरत ड्राइव, लेकिन रात का समय था.
बेहद भयंकर एक्सीडेंट हुआ
उस दौरान मैंने ड्राइवर को कम से कम 15 से 20 बार धीरे गाड़ी चलाने के लिए कहा. मैंने बोला कि रात है, विजिबिलिटी कम है, धीरे चलाओ और मैं आगे की सीट पर था और उस वाकये के बाद, मैं कभी भी आगे की सीट पर नहीं बैठा. इस दौरान जैसे ही मैंने अपनी सीट को पीछे किया, तो अचानक से बेहद भयंकर एक्सीडेंट हुआ.
बाल-बाल बचा- विवेक
विवेक ने बताया कि जैसे ही एक्सीडेंट हुआ, वैसे ही जोरदार आवाज आई. उस वक्त अचानक से सड़क पर एक ऊंटगाड़ी आ गई थी और उस में रॉड्स रखी हुई थी. इतना ही नहीं बल्कि वो छड़ें विंडशील्ड के आर-पार हो गई. विवेक ने आगे कहा कि अगर मेरी सीट सीधी होती तो वो रॉड मेरे सिर में घुस जाती. इसके बाद मैं कार से बाहर निकला क्योंकि सारी रॉड्स मेरे सिर के ऊपर थीं. मैं बाल-बाल बचा था, लेकिन ऐसा लग रहा था कि लगभग मर ही गया हूं. इसके बाद मैंने रात में ट्रैवेल ना करने का फैसला किया.
दूसरी बार मैंने खुद कार चलाई- विवेक
इसके अलावा विवेक ने आगे कहा कि मैं एक बार ड्राइवर से साथ था, ये दूसरा ड्राइवर था, लेकिन इसने भी ऐसा ही किया. उसने भी तेज स्पीड़ में कार चलाई और जब उसने गाड़ी नहीं रोकी, तो मैंने बोला कि वॉशरूम जाना है और फिर इस बहाने से उतरकर चाबी ले ली और उसके बिना ही चला गया.
यह भी पढ़ें- 56 फ्लोर, 4000 करोड़ की प्रॉपर्टी, शाहरुख खान के नाम पर दुबई में बन रहा आलीशान टॉवर
संबंधित खबरें
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
59 mins agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
2 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
19 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
21 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
22 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
23 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines