हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब सुपरस्टार के बेटे को बॉलीवुड ने नकारा, सलमान से पंगा भी पड़ा महंगा, हुए लॉबिंग के शिकार

Vivek Oberoi on Lobby Culture in Bollywood: एक वक्त था जब बॉलीवुड में विवेक ओबेरॉय की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते थे। उनकी फिल्में भी जबरदस्त परफॉर्म कर रही थीं लेकिन फिर उनके करियर में अचानक डाउनफॉल आ गया। उन्हें काम मिलना बंद हो गया। अपने उसी वक्त के बारे में बात करते हुए अब विवेक ने बॉलीवुड के लॉबी कल्चर पर बात की है।

विज्ञापन
Vivek Oberoi on Lobby Culture in Bollywood
Vivek Oberoi on Lobby Culture in Bollywood: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर पर बात की। उन्होंने फिल्म जगत के उस लॉबी कल्चर पर भी बात की जो कई स्टार्स के करियर को बना भी सकता है तो वहीं पल भर में डुबो भी सकता है। विवेक ने अपने इसी डाउनफॉल को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। विवेक ने उस दौरान हुईं परेशानियों के बारे में भी बात की। उस वक्त उनकी मदद के लिए बॉलीवुड से ही एक एक्टर आगे आया था। आखिर कौन था वो एक्टर और क्या कुछ कहा विवेक ओबेरॉय ने चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

दूसरे बिजनेस में आजमाया हाथ

आखिरी बार रोहित शेट्टी के वेब शो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए विवेक ओबेरॉय ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें खर्चा चलाने के लिए फिल्मों के अलावा दूसरे बिजनेस भी करने पड़े। विवेक ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि एक वक्त था बॉलीवुड में जब उनकी फिल्में एकदम हिट थीं, उनके अभिनय को काफी तारीफें मिल रही थीं। उन्हें काफी पसंद किया जा रहा था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।

एक फिल्म के हिट होने के बाद उन्हें दूसरी फिल्म पाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था, वो भी बॉलीवुड के लॉबी कल्चर की वजह से। विवेक ने कहा- ‘जब आप एक सिस्टम का शिकार हो जाते हो तो आपके पास बस दो ऑप्शन होते हैं, या तो आप बस उसी में फंस कर रह जाओ या फिर वहां से अपने लिए कोई दूसरा रास्ता निकाल लो। मैंने दूसरे वाले ऑप्शन को सही समझा और फिल्मों के अलावा दूसरे बिजनेस की तरफ अपना कदम बढ़ाया।’

विज्ञापन

वो वक्त मेरे लिए बहुत बुरा था- विवेक

अपनी लाइफ के उस वक्त के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा कि ‘वो वक्त मेरे लिए बहुत बुरा था। मैं बहुत परेशान हो गया था। मैं अच्छे किरदार कर रहा था। बहुत सारे अवार्ड्स जीत रहा था लेकिन फिर अचानक कुछ लोगों ने मिलकर फैसला किया कि इसे अब और काम यहां नहीं करने देना है। जिन लोगों के पास बॉलीवुड में पावर थी। उन्होंने फैसला किया कि वो मुझे और काम नहीं करने देंगे। उस समय मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करुं’

अक्षय कुमार ने की विवेक की मदद

जब विवेक बहुत ज्यादा परेशान थे उस वक्त अक्षय कुमार उनकी मदद के लिए आगे आए थे। एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे से अक्षय ने पूछा पता तेरी लाइफ में क्या परेशानी चल रही है?। उन्होंने कहा ‘अक्षय ने तब मुझे कहा कि मेरे पास अभी बहुत गाने हैं, अगर मेरे पास कुछ और आता है तो मैं तेरा नाम सजेस्ट कर दूंगा।’

विज्ञापन

सलमान के साथ हुआ था पंगा

आपको बता दें विवेक ऑबरॉय के करियर में सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साल 2003 में आया जब उनका सलमान खान के साथ पंगा हो गया था। विवेक ने कई मौकों पर सलमान के बारे में कहा कि वो उन्हें धमकियां दे रहे हैं। हालांकि उसके बाद कई बार उन्होंने सलमान से माफी भी मांगी लेकिन सलमान और उनका ना तो रिश्ता सुधरा और ना ही विवेक का करियर ग्राफ वहां से ऊपर गया।

विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर

विवेक ओबेरॉय के फिल्मी करियर की बात करें तो ‘युवा’, ‘साथिया’,’शूटआउट एट लोखंडवाला’,’मस्ती’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में एक्टिंग की दुनिया में विवेक ने साल 2017 में प्राइम वीडियो के वेब शो ‘इनसाइड ऐज’ के साथ फिर से वापसी की और उनके काम को पसंद किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 में बीना भाभी का फेवरेट कौन? गुड्डू भइया और डिंपी ने भी दिए दिलचस्प जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola