'प्लास्टिक की जिंदगी...', Abhishek-Aishwarya के डिवोर्स रूमर्स के बीच Vivek Oberoi का सनसनीखेज बयान

Vivek Oberoi on Relationship With Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के डिवोर्स रूमर्स के बीच एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने बड़ा बयान दिया है।

Vivek Oberoi

Vivek Oberoi

Vivek Oberoi on Relationship With Aishwarya Rai: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कुछ गहरे राज खोले हैं। उनका नाम हमेशा ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रहा है, लेकिन अब उन्होंने उन पुराने दिनों को याद करते हुए एक सनसनीखेज बयान दिया है। विवेक ओबेरॉय ने बताया कि कैसे वो अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से बाहर निकले और किस तरह से उन्होंने अपनी असली पहचान और उद्देश्य को पाया। क्या कुछ कहा है विवेक ने, चलिए रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

ऐश्वर्या संग रिश्ते पर बोले विवेक

विवेक ओबेरॉय डॉ जय मदान के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में नजर आए, जहां उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। विवेक ने बताया कि अगर उन्हें अपने जीवन का उद्देश्य नहीं मिलता, तो शायद वो भी उन लोगों में शामिल हो जाते, जो सिर्फ दिखावे के लिए जीते हैं। उन्होंने कहा ‘अगर मुझे अपना उद्देश्य न मिला होता तो शायद मैं एक प्लास्टिक की मुस्कान वाला व्यक्ति बन जाता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब अगर लोग मुझे ट्रोल करते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी का उद्देश्य मिल चुका है, मुझे पता है कि मेरे लिए क्या जरूरी है।’

विज्ञापन

विवेक ने दिया सनसनीखेज बयान

इंटरव्यू में विवेक ने ऐश्वर्या राय से अपने ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘शायद मैं उस समय एक अजीब आदमी बन गया होता। मैंने उस रिश्ते से बहुत कुछ सीखा और आज मैं अपने उद्देश्य की ओर पूरी तरह से केंद्रित हूं।” विवेक के लिए ये ब्रेकअप मुश्किल था लेकिन इससे निकलकर उन्होंने अपनी जिंदगी की नई दिशा पाई और खुद को एक नई राह पर देखा।

विज्ञापन

अभिषेक को विवेक ने बताया अच्छा आदमी 

जब विवेक से ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उन्हें एक ‘अच्छा इंसान” और स्वीटहार्ट बताया। विवेक ने बताया कि आज वो अपने जीवन में खुश हैं और अपने सबसे कठिन दौर से बाहर आने पर गर्व महसूस करते हैं। उनका कहना था कि मशहूर हस्तियों के रिश्तों को लेकर दुनिया का नजरिया बहुत अलग होता है और जब कोई स्टार ब्रेकअप करता है, तो वो खबर बन जाती है।

इंटरव्यू में विवेक ने ब्रेकअप से गुजर रहे लोगों को एक बेहद महत्वपूर्ण सलाह भी दी। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई आपकी जिंदगी छोड़कर जा रहा है तो इसे ऐसे समझें जैसे कोई बच्चा अपना लॉलीपॉप कीचड़ में गिरा देता है। उसकी मां उसे गंदा होने के कारण उसे खाने नहीं देती, है ना? जिंदगी में ऐसा हर किसी के साथ होता है और जल्द ही आपको एक नया साथी मिलेगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ