Vivek Dahiya On Jhalak Dikhhla Jaa Eviction: विवेक दहिया (Vivek Dahiya) हाल ही में सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में खूब धूम मचा रहे थे। उनकी कड़ी मेहनत देख फैंस भी उनसे इम्प्रेस हुए और सभी को लगा कि विवेक इस शो के फाइनल में तो पक्का अपनी जगह बना लेंगे। हालांकि, अचानक ही शो से उनका एविक्शन हो गया और फैंस को जोरदार झटका लगा। लेकिन इस एविक्शन से सिर्फ फैंस ही मायूस नहीं हुए बल्कि खुद विवेक दहिया पूरी तरह से टूट गए। अब इस पर एक्टर ने खुलकर बात की है और अपने दिल का दर्द बयां किया है।
यह भी पढ़ें: Vijayakanth के अंतिम संस्कार में Thalapathy Vijay पर चप्पल से हमला, वीडियो वायरल
एविक्ट होने पर टूट गया दिल
अब अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने एविक्शन पर बात करते हुए कहा है कि वो ये एक्सपेक्ट नहीं कर रहे थे। इस वजह से इससे डील करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा और ये उनके लिए किसी हार्ट ब्रेक से कम नहीं था। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वो फिनाले तक जाएंगे लेकिन जब फैसला आया तो अचानक उनके सामने सब चीजें धुंधली हो गईं और उन्हें समझ नहीं आया कि कौन क्या कह रहा है। विवेक ने बस सभी लोगों को गले लगाया और गुडबाय कहकर अपने घर लौट आए। उन्हें देखकर उनकी पत्नी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी टेंशन में आ गईं। उन्होंने अपने पति से पूछा कि उनकी तकलीफ कम करने के लिए वो क्या कर सकती हैं।
3 साल बाद हुई थी पर्दे पर वापसी
जिसपर विवेक ने जवाब दिया कि वो इसमें कुछ नहीं कर सकती ये दर्द वक्त के साथ ही कम होगा। विवेक ने अपनी पत्नी से कहा कि ये उनका पहला दर्दभरा हार्ट ब्रेक हुआ है। विवेक को ये एलिमिनेशन ऐसा लगा जैसे उनका रोड एक्सीडेंट हुआ हो। जिसमें वो बेहद सावधानी से कम स्पीड में गाड़ी चला रहे थे लेकिन सामने से एक कार आई और उसने टक्कर मार दी और सब खत्म हो गया। 3 साल के ब्रेक के बाद वापसी करने की वजह से उनमे काफी जोश था। जिसकी वजह से एक्टर को कुछ ज़्यादा ही तकलीफ हुई।
जमकर रोए एक्टर
एक्टर ने खुद बताया कि वो जब घर पहुंचे तो उन्होंने एक कोना पकड़ा और वो फूट-फूटकर रोए। इस तरह वो पहले कभी भी नहीं रोए थे। अतीत में रिलेशनशिप्स के टूटने पर भी उन्होंने खुद को कभी टूटने नहीं दिया। लेकिन इस बार वो न सिर्फ रात में रोते हुए सोए बल्कि सुबह उठने पर भी खूब आंसू बहाएं और जैसे-जैसे दिन गुजरा और उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें रिहर्सल पर नहीं जाना है ये सोचकर वो दुबारा रो पड़े। शाम को चाय पीते हुए भी एक्टर अपनी आंसुओं से समंदर भर रहे थे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines