Vivek Agnihotri on Omar Abdullah: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने हाल में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) की ओर से उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (69th National Film Awards) मिलने पर मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था ‘राष्ट्रिय एकता’। साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी दिया है। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री को ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी बीच फिल्म के निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा कि ‘ये आपकी ओर से मिलने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है @OmarAbdulla। अगर आपने इसके अलावा कोई और कमेंट किया होता तो मुझे बहुत निराशा होती। एक बार फिर धन्यवाद’।
Omar Abdullah on The Kashmir Files
यह भी पढ़ें: Hema Malini ने बताया सनी देओल संग रिश्ते का सच, करण देओल की शादी क्यों नहीं पहुचा ‘ड्रीम गर्ल’ का परिवार?
यूजर्स को पसंद आ रहा Vivek Agnihotri का जवाब
वहीं, निर्माता के इस ट्वीट को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गुरुवार, 23 अगस्त को विवेद अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया। साथ ही फिल्म में एक प्रोफेसर के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) को भी फिल्म में वामपंथी कार्यकर्ता का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया।
बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी The Kashmir Files
गुरुवार, 23 अगस्त को ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (69th National Film Awards) से नवाजा गया। फिल्म की कहानी साल 1990 में कश्मीर में घटी कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। 15 से 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर 251.08 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
38 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
44 mins agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
2 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
20 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines