Vivek Agnihotri on Sardaar Ji 3, Aabeer Gulaal: मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर हुआ विवाद भी चर्चा में है। इस बीच अब विवेक ने ‘सरदार जी 3’ और ‘अबीर गुलाल’ जैसी फिल्मों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही पाकिस्तानी स्टार संग काम करने पर बात की है। आइए जानते हैं कि विवेक ने क्या कहा?
क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?
विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में द राइट एंगल पर एक इंटरव्यू के दौरान इस पर अपने विचार साझा किए हैं। इस मसले पर बात करते हुए विवेक ने कहा कि देखिए मैं तो फ्री स्पीच पर विश्वास करता हूं। ठीक है? और मैं ये मानता हूं कि कलाकारों की कोई लीमिट नहीं है। अगर आपको लगता है कि आपकी फिल्म, समझिए आप एक पेंटर हैं और आप एक पेंटिंग बनाना चाहते हैं, तो आप लाल और हरे रंग या नीले रंग से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं, ओके?
आप ये नहीं कह सकते कि…
विवेक ने कहा कि अगर आप मीडिया में हैं और अगर आपको रिपोर्टिंग करनी है, तो आप ये नहीं कह सकते कि अच्छा भाई फलाना बंदा पाकिस्तान से है तो मैं उसकी रिपोर्ट ही नहीं करूंगा चाहे कुछ भी हो जाए, उसका नाम भी नहीं लूंगा अपने मुंह से, बाकी सिविल सोसाइटी के लिए और लोगों के लिए हो सकता है, लेकिन जो पेशेवर हैं, वो कैसे बोल सकते हैं? फिर तो एयर फोर्स वालों को भी बोलना चाहिए, क्या बोलते हैं, हम तो जाएंगे नहीं।
‘अगर मुझे कभी जरूरत पड़ी, तो मैं…’
इसके आगे विवेक ने कहा कि अगर मुझे कभी जरूरत पड़ी और मुझे ऐसा लगा कि इस फिल्म के लिए मुझे यही पाकिस्तानी अभिनेता चाहिए, मैं क्या करूंगा मैं आपको बता सकता हूं। फिर मैं अपने दर्शकों को मनाऊंगा, मैं उन्हें कारण बताऊंगा कि इसकी जरूरत क्यों है, क्यों चाहिए? जैसा कि मैं आपको बताता हूं, मेरी फिल्म में कुछ लोग हैं जो अभी टीएमसी में काम कर रहे हैं, लेकिन मैंने तो ये नहीं सोचा कि मैं उनको हाथ नहीं लगाऊंगा या नहीं करूंगा इन चीजों से कुछ फर्क नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Hina Khan का फायदा उठा रहे हैं पति? Rocky Jaiswal ने मामले पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines