हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Box Office Collection: 8वें दिन भी नहीं रुकी 'विश्वनाथ एंड सन्स' की रफ्तार, 'बंटवारा 1947' का हुआ बुरा हाल!

Vishwanath and Sons Vs Batwara Box Office Collection: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. हालांकि ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वहीं सूर्या की फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram/ News24) 'विश्वनाथ एंड सन्स' और 'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Vishwanath and Sons Vs Batwara Box Office Collection: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. ‘बंटवारा 1947’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन ही खराब हो गया है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है.

‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘बंटवारा 1947’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में भी कमाई नहीं की. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो 8वें दिन फिल्म के शोज 3,211 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 34.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 40.77 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 49.02 करोड़ है.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन धीमी पड़ी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ के कलेक्शन में 8वें दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो 8वें दिन फिल्म के शोज 2,805 रहे. भारत में फिल्म ने 86.10 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 99.52 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 149.77 करोड़ की कमाई की है.

यह भी पढ़ें: आर्यन खान की Bads of Bollywood का आएगा दूसरा सीजन? राइटर ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे

सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने कमाई के मामले में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ दिया है. जहां एक तरफ सूर्या की फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ता दिखाई दे रहा है, तो वहीं दूसरी ओर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और फिल्म का कलेक्शन करोड़ों की जगह लाखों पर आ सिमटा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग दिनों में फिल्म का कलेक्शन बढ़ता है या नहीं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola