Vishwanath and Sons Vs Batwara 1947 Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है. जहां एक तरफ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो गया है तो वहीं दूसरी ओर सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 11वें दिन भी करोड़ों की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में 11वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,330 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 37.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 44.09 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 53.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री का क्या है सच? एक्ट्रेस की टीम ने किया खुलासा
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ 11वें दिन भी करोड़ों की कमाई कर रही है. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.3% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,953 रहे. भारत में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 11 दिनों में भारत में फिल्म ने अब तक 102.70 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 118.80 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 177.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी रवि तेजा की ‘इरुमुडी’, जानें बॉक्स ऑफिस पर कौन निकला आगे?
‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने कमाई के मामले में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि दोनों ही फिल्मों में गिरावट देखने को मिली है लेकिन सूर्या की फिल्म अभी भी करोड़ों कमाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई लाखों पर आ गिरी है. ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ-साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, कनिका कपूर और करण देओल लीड रोल में हैं. वहीं ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ में सूर्या के साथ ममिता बैजू और रवीना टंडन भी लीड रोल में नजर आ रही हैं.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines