हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Viswanath and Sons की कमाई में 9वें दिन आया तगड़ा उछाल, करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को किया मालामाल

Vishwanath and Sons Box Office Collection: सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. 9वें दिन भी फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram) सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स की 9वें दिन की कमाई

Vishwanath and Sons Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में 9वें दिन तगड़ा उछाल देखने को मिला है. वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म के मेकर्स भी मालामाल हो गए हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को सूर्या का फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है. ये ही वजह है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने महज 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में 9वें दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की है. 9वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41.3% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,007 रहे. पहले वीक अच्छी शुरुआत करने के बाद अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है, जिससे फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के भी पार पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: The Odyssey OTT Update: कब और कहां रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, क्या करना होगा लंबा इंतजार?

विज्ञापन

फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन?

भारत में महज 9 दिनों में 93.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. 9वें दिन भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 107.97 करोड़ दर्ज किया गया. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 160.22 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के आगे नहीं टिक पाई सनी की ‘बटवारा 1947’, जानें बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सूर्या के साथ-साथ ममिता बैजू लीड रोल में हैं. इसके साथ ही फिल्म में राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं जब से इस फिल्म को मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज किया है, तभी से इस फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं सूर्या को काफी लंबे समय बाद फैंस ने फनी अंदाज में देखा है, जिससे फैंस और ज्यादा खुश हो गए हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola