Vishwanath and Sons Box Office Collection: सूर्या स्टारर ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. छठे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है.
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.10 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 5,093 रहे. हालांकि 5वें दिन के मुकाबले छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट के अनुसार 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.35 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन अब छठे दिन फिल्म की कमाई में 1.25 करोड़ की गिरावट देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ने 6 दिनों में लूटा बॉक्स ऑफिस, मालामाल हुए मेकर्स, आज की कमाई कितनी?
फिल्म ने अब तक कितनी की कमाई?
भारत में फिल्म ने अब तक 77.40 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 89.49 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 135.49 करोड़ का कलेक्शन किया. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. सूर्या ने अपनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है.
यह भी पढ़ें: Batwara 1947 का बेहद बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर 1 हफ्ता भी नहीं टिक पाई फिल्म, 6वें दिन बस इतनी हुई कमाई
फिल्म की स्टारकास्ट
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सूर्या के साथ-साथ ममिता बैजू लीड रोल में हैं. इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री पर भी फैंस फिदा हो गए हैं. इन दोनों सितारों ने फिल्म में कमाल का काम किया है, ये ही वजह है कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. सूर्या और ममिता बैजू के साथ फिल्म में योगी बाबू और नासिर भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
22 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines