Vishwanath and Sons ने 12 दिनों में 180 करोड़ किए पार, सूर्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 12: सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 12 दिनों में करोड़ों की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फैंस को फिल्म की कहानी भी खूब पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

Vishwanath and Sons Box Office Collection

(Pic Credit- Instagram) सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 12: साउथ सुपरस्टार ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. वीकेंड के बाद से भी फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सूर्या की फिल्म ने महज 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धाक जमा ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है और ये ही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. चलिए जानते हैं सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया. 11वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 12वें दिन उछाल देखने को मिला. वहीं 12वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.5% रही. इसके साथ ही फिल्म के शोज 2,854 रहे. अपकमिंग वीकेंड पर ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देगा.

विज्ञापन

फिल्म का अब तक का कलेक्शन

वहीं भारत में अब तक फिल्म ने 105.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 122.05 करोड़ रहा. वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई ने कमाल कर दिया है. 12 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 182.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ऑडियंस में अभी भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर ऑडियंस स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू की जोड़ी देखने को मिली है. दोनों की जोड़ी ने स्क्रीन पर तहलका मचा दिया है. फैंस को इन सितारों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है और दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की लग रही है और ये ही वजह है कि फैंस इस फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में सूर्या और ममिता बैजू के साथ-साथ राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ