बैडमिंटन स्टार Jwala Gutta का एक्टर पति संग पहला बेबी, दोनों की जिंदगी में आई नन्ही परी

बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा और एक्टर विष्णु विशाल के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों के घर नन्ही परी आई है।

Jwala Gutta

Jwala Gutta

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता विष्णु विशाल और उनकी पत्नी दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर नन्हीं परी ने दस्तक दी है। ये खास खुशी तब और भी खास बन गई जब ये प्यारा तोहफा उन्हें उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर मिला।

विज्ञापन

विष्णु विशाल ने सुनाई गुड न्यूज

विष्णु विशाल ने खुद इस सुखद खबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों से शेयर किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनका बेटा आर्यन अब बड़ा भाई बन गया है और अब उनके परिवार में एक नई सदस्य जुड़ गई है।

विज्ञापन

पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखाई। पहली तस्वीर में विष्णु और ज्वाला अपनी नन्हीं बच्ची का नाज़ुक हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उनका बेटा आर्यन अपनी छोटी बहन को बड़े प्यार से निहारता दिख रहा है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस परिवार को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं।

विज्ञापन

एक्टर का पोस्ट हुआ वायरल

ये जोड़ा अक्सर अपने खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करता रहा है और इस बार भी उन्होंने इस नन्हे मेहमान के आगमन को अपने चाहने वालों के साथ बांटना नहीं भूला। विष्णु विशाल ने पोस्ट में लिखा कि ये दिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यह सिर्फ उनकी शादी की सालगिरह नहीं, बल्कि अब उनकी बेटी के जन्म का भी दिन बन गया है। उन्होंने अपने फैंस से अपनी नई जिंदगी के इस अध्याय के लिए दुआओं की भी अपील की।

चार साल पहले हुई थी शादी

गौरतलब है कि विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने चार साल पहले शादी की थी। ये दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी संतुलन बनाए हुए हैं। पहले बेटे आर्यन के बाद अब इनकी जिंदगी में बेटी की एंट्री ने परिवार को और भी खूबसूरत बना दिया है।

विज्ञापन

फिल्मी और खेल जगत से जुड़े उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी है। कई सेलेब्स ने कमेंट्स और पोस्ट्स के जरिए इस जोड़ी को नए मेहमान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इस नई शुरुआत के साथ विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा एक बार फिर से पैरेंटहुड की जर्नी में कदम रख चुके हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये जोड़ी आने वाले समय में भी ऐसे ही अपने जीवन के खास पलों को शेयर करती रहेगी और अपने प्रशंसकों के साथ ये खुशी बांटती रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ