हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: क्या घर में बॉयकॉट होंगे विशाल पांडे? वड़ा पाव गर्ल ने खेला गेम

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में विशाल वाला मुद्दा और भी ज्यादा गर्माने वाला है। अब हो सकता है कि विशाल इस सीजन के गौतम गुलाटी बन जाएं। दरअसल, थप्पड़ कांड के बाद लोग अब विशाल को बॉयकॉट कर सकते हैं। उसकी शुरुआत वड़ा पाव गर्ल ने कर दी है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस का घर अब जंग का मैदान बन चुका है। एक तरफ हैं विशाल पांडे और दूसरी तरफ हैं अरमान मलिक। दोनों के बीच हुई गर्मागर्मी से अब न सिर्फ बिग बॉस हाउस में टेंशन चल रही है बल्कि सोशल मीडिया पर भी तूफान आ चुका है। वहीं, जब लड़ाई चल ही रही है तो ये एक पक्ष ताकतवर तो दूसरा कमजोर होगा। घर के अंदर कौन ताकतवर और कौन कमजोर है पहले तो ये जान लेते हैं। सबसे पहले तो ये कमेंट कि ‘भाभी सुन्दर लगती है’ इसके बाद विशाल को गलत समझा जा रहा है।

विशाल के लिए बढ़ी मुश्किलें

होस्ट और बाकी लोगों के रिएक्शन से विशाल पांडे टूट गए हैं। साथ ही अरमान के हाथ उठाने के बाद वो और भी ज्यादा कमजोर हो गए हैं। हालांकि, विशाल कहीं भी गलत नहीं दिख रहे लेकिन उनका हौसला जरूर टूट गया है। दूसरी तरफ अरमान जिन्होंने घर का सबसे अहम नियम तोड़ा है और हिंसा की है वो गलत होते हुए भी कंटेस्टेंट्स की नजरों में सही दिख रहे हैं। लेकिन लेटेस्ट एपिसोड को देखकर विशाल के फैंस और भी ज्यादा मायूस हो सकते हैं। अब ऐसा लग रहा है कि विशाल के लिए ये सफर और भी मुश्किल हो सकता है।

विशाल को बॉयकॉट करने की हुई साजिश

आपने देखा होगा कि बीते एपिसोड में सभी ने अरमान मलिक का साथ दिया था। विशाल के घर में सबसे अच्छे दोस्त लव कटारिया भी उन्हीं के खिलाफ हैं। अब ऐसे में विशाल खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। लेकिन आपने सोचा है अगर इस कांड के बाद सब घरवाले मिलकर विशाल को बॉयकॉट कर दें तो क्या होगा? अगर आप सोच रहे हैं कि बॉयकॉट की बात अचानक से कहां से सामने आ गई तो बता दें, जिओ सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में चन्द्रिका दीक्षित- शिवानी कुमारी से सवाल कर रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को पड़ा चाटा, घर में खिलाफ पर बाहर सपोर्ट में आई जनता; सेलेब्स ने भी दिया साथ

क्या विशाल के खिलाफ लोगों को भड़का रहीं चन्द्रिका?

वो शिवानी से पूछती हैं कि ‘विशाल ने जो किया क्या वो सही है?’ जिस पर शिवानी जवाब देती हैं ‘नहीं।’ तो इसके बाद चन्द्रिका-शिवानी को कहती हैं कि ‘तो तू उसके साथ उठ-बैठ कैसे रही है?’ हालांकि, वो बाद में ये भी कहती हैं कि वो शिवानी के ऊपर पाबंधी नहीं लगा रही हैं बस उनका जमीर उन्हें साथ बैठने के लिए गवारा नहीं कर रहा।’ अब चन्द्रिका के इस बयान को सुनकर ऐसा लग रहा है कि वो चाहती हैं कि विशाल को घर में अकेले छोड़ दिया जाए और कोई भी उनसे बात न करे। अब वो अपने इस प्लान में कामयाब होती हैं या नहीं ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola