Akaay को जन्म देने के बाद Anushka Sharma ने की काम पर वापसी, फैंस बोले- 'फिल्मों में कब लौट रही हो?'

Anushka Sharma Back To Work: अनुष्का शर्मा के सोशल मीडिया पर अब फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। एक्ट्रेस एक बार फिर काम पर वापस आ चुकी हैं और उन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है। अब वो क्या कर रही हैं और उनके इस पोस्ट में क्या है चलिए पता करते हैं।

Anushka Sharma Back To Work

ब्रेक के बाद Anushka Sharma ने काम पर की वापसी

विज्ञापन

Anushka Sharma Back To Work: विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस इस वक्त सांतवे आसमान पर हैं। अब फाइनली अनुष्का ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज देकर खुश कर दिया है। कुछ देर पहले अनुष्का शर्मा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस के फैंस उनका ये पोस्ट देख फुले नहीं समा रहे। इस पोस्ट के साथ ही उनकी काम पर वापसी की खबर सामने आ गई हैं। जब पोस्ट की इतनी चर्चा हो ही रही है तो चलिए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा भी क्या शेयर कर दिया है।

काम पर वापस आईं अनुष्का

बता दें, अनुष्का ने करीब 9 हफ्ते पहले फैंस को एक पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज दी थी कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दे दिया था। इसके बाद उन्होंने बस एक ही पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो किसी ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। इसके बाद अब उनका एक वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बेटे के जन्म के बाद अनुष्का एक बार फिर काम पर वापसी कर चुकी हैं। दरअसल, अब जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है उसमें वो एक ब्रांड को प्रमोट करते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

वीडियो ने मचाया धमाल

वीडियो में अनुष्का को सेमी फॉर्मल लुक देखा जा सकता है। उन्होंने येलो कलर का ब्लेजर पहना है और उसके साथ वो ब्लू डेनिम पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का को इस तरह देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं। अब जब वो ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं तो ये देखकर फैंस भी सवाल कर रहे हैं कि फिल्मों में कब लौटेंगी। खैर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की उम्मीदें जाग गई हैं। सभी लोग अब अनुष्का के पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस कर रहे अनुष्का से सवाल

एक यूजर ने अब उनके पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘क्वीन इज बैक।’ एक ने लिखा, ‘नुष आफ्टर सो लॉन्ग!’ एक ने कहा, ‘किंग की रानी।’ किस ने कमेंट किया, ‘इतने लंबे समय के बाद मैम। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर पोस्ट क्यों नहीं कर रही हैं और कृपया फिल्म में वापसी करें, वास्तव में आपकी बहुत याद आती है।’ एक ने कहा, ‘आप सिनेमा में सक्रिय क्यों नहीं हैं? हम आपसे प्यार करते हैं और हम आपकी कई फिल्में देखना चाहते हैं।’ बाकी ज्यादातर लोग अब एक्ट्रेस को एडवांस में बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ