Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) में रणवीर अल्लाहबादिया ने जो अभद्र टिप्पणी की है उसके बाद वो सभी के निशाने पर हैं। देश का लगभग हर नागरिक इस वक्त रणवीर अल्लाहबादिया से नाराज है। कुछ लोग तो उन्हें जेल में बंद देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर अल्लाहबादिया को बेहद हेट मिल रही है और सरकार भी उनके खिलाफ एक्शन लेती हुई दिखाई दे रही है।
रणवीर अल्लाहबादिया का डाउनफॉल शुरू
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुई कंट्रोवर्सी के बाद रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जा रहा है। रातों-रात उनकी सालों की कमाई इज्जत और मेहनत पर पानी फिर गया है। कहां हर कोई कुछ समय पहले तक रणवीर अल्लाहबादिया की तारीफें करता नजर आता था। हालांकि, एक कंट्रोवर्सी से उनके करियर का डाउनफॉल शुरू हो गया है। लीगल ट्रबल के बाद अब रणवीर अल्लाहबादिया को एक और बड़ा झटका लगा है।
विराट कोहली ने रणवीर अल्लाहबादिया को किया अनफॉलो
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने ‘बियर बाइसेप्स’ (Beer Biceps) फेम यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। कहा जा रहा है कि रणवीर ने शो पर जो कुछ कहा और उसके बाद जो बवाल हुआ है, उसके बाद विराट कोहली ने ये एक्शन लिया है। हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ कि विराट ने कंट्रोवर्सी के बाद ये कदम उठाया? या पहले ही वो रणवीर अल्लाहबादिया को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर चुके थे? फिलहाल ये कंफर्म है कि अब कोहली अब रणवीर अल्लाहबादिया को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Samay Raina को लेकर क्या बोले Munawar Faruqui? Aly Goni ने किया सपोर्ट
विराट कोहली के बड़े फैन हैं रणवीर अल्लाहबादिया
आपको बता दें, रणवीर अल्लाहबादिया क्रिकेटर विराट कोहली के बेहद बड़े फैन हैं। उनका सपना था कि एक बार विराट उनके शो पर आएं। जब रणवीर अल्लाहबादिया एक इवेंट में विराट कोहली से मिले थे, तो उन्होंने इसकी एक्साइटमेंट भी जताई थी। अब अपने आइडियल से सोशल मीडिया पर अनफॉलो होने से रणवीर अल्लाहबादिया को जोरदार झटका लगा होगा। उनके लिए ये बेहद मुश्किल वक्त है। अब आगे क्या-क्या होगा? ये तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
14 mins agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
5 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
6 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
7 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
7 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
8 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines