हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Virat Kohli भी हुए Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ के फैन, इंस्टा स्टोरी में कही ये बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के दीवाने हुए हैं. दरअसल उन्होंने आज अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म की जमकर तारीफ की चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दोनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज की गई थी. रिलीज से पहले फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म ने 43 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं फिल्म ने अपनी ओपनिंग डे पर 102 करोड़ रुपए कमाए थे. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सौम्या टंडन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. यह फिल्म दुनिया भर में 1600 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम का स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर तारीफ की है.

यह भी पढ़ें: Asur से 100 गुणा ज्यादा खतरनाक हैं ये 7 सीरीज, कलेजा छलनी कर देगा क्लाइमैक्स

विराट कोहली ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर की तारीफ

किंग कोहली ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘आज फिल्म देखी और मैं कहने की हिम्मत करता हूं कि मैंने भारत में बनी ऐसी सिनेमाई अनुभव वाली फिल्म पहले कभी नहीं देखी थी’. इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा, ‘इसने हर तरह की भावना को सतह पर ला दिया और मैं लगभग 4 घंटे तक एक बार भी नहीं हिला. @adityadharfilms आपकी प्रतिभा और विश्वास आपकी बनाई हुई चीज में साफ दिखाई देता है. आपको सलाम. आप एक जीनियस हैं’ विराट कोहली ने आगे लिखा, ‘मैं यह भी कहना चाहता हूं कि सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों में शानदार थे, लेकिन @ranveersingh आपने इस फिल्म के बाद एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और आपका प्रदर्शन शानदार से भी परे था.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ ने अबतक कितने का किया कलेक्शन

विराट कोहली से पहले कई सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की है. आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बाजार में करीब 1,023 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1,622 रुपये छापे हैं. हालांकि, यह फिल्म पाकिस्तान समेत गल्फ देशों में बैन कर दी गई है. लेकिन फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola