Virat Kohli Celebrates Anniversary With Anushka Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने अपनी पत्नी संग शादी की 7वीं सालगिरह को मनाया है। दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए साथ में शॉपिंग का मजा लिया है। फिलहाल विराट और अनुष्का ऑस्ट्रेलिया में है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है जो इस वक्त बराबरी पर खड़ी है।
विराट-अनुष्का की तस्वीर हुई वायरल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मनाई। दोनों ने इटली में एक दूसरे से शादी की थी। विराट-अनुष्का ने अब ऑस्ट्रेलिया में ही अपनी एनिवर्सरी मनाई। दोनों की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुष्का विराट के आगे-आगे चल रही हैं।
ये तस्वीर टीम इंडिया के ब्रिसबेन के होटल के बाहर की बताई जा रही है। अनुष्का ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट, ब्लू जीन्स के साथ मिनिमल मेकअप कैरी किया हुआ है जबकि विराट कोहली भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों यहां मीडिया के कैमरों से बचते-बचाते हुए नजर आए। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राईवेट रखना ही पसंद करते हैं। यहां विराट और अनुष्का कहीं से शॉपिंग करके आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे वामिका और अकाय नहीं हैं।
विराट-अनुष्का की लवस्टोरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार साल 2013 में एक-दूसरे से मिले थे। उनकी मुलाकात एक टीवी कमर्शियल के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद अनुष्का-विराट ने अपने सभी फैंस को चौंकाते हुए इटली में गुपचुप तरीके से ही शादी कर ली। साल 2021 में कपल पहली बार माता-पिता बने। अनुष्का ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका रखा गया, वहीं इसी साल फरवरी में विराट-अनुष्का एक बेटे अकाय के भी माता-पिता बने हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines