Anushka Sharma Romantic Birthday Post For Virat Kohli: आज इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का बर्थडे है। सुबह से अब तक कई सेलिब्रिटीज विराट को बर्थडे विश कर चुके हैं। फैंस भी आज बेहद एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर किंग विराट कोहली को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लेकिन जिसके पोस्ट ने अब सबका ध्यान खींच लिया है वो कोई और नहीं बल्कि क्रिकटर की पत्नी यानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हैं। तो चलिए जानते हैं अब किसी अंदाज़ में अनुष्का ने अपने हबी विराट कोहली पर अपना प्यार लुटाया है।
यह भी पढ़ें: Saath Nibhana Saathiya फेम एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, को-स्टार ने इमोशनल नोट लिख जताया दुख
अनुष्का ने किया खास पोस्ट
फैंस कब से अनुष्का (Anushka Sharma Romantic Post) के पोस्ट का इंतज़ार कर रहे थे। वहीं, अब सभी का ये इंतज़ार खत्म हो गया है क्योंकि अब एक्ट्रेस का पोस्ट सामने आ गया है। अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट की एक फनी फोटो शेयर की हैं। इसमें वो बेहद मज़ेदार फेस बनाते हुए दिखाई दे रहे है। उनका ये बचपना और मासूमियत वैसे भी फैंस को काफी पसंद है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने विराट की एक काफी पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। लेकिन आखिर में उन्होंने अपने साथ विराट की एक बेहद क्यूट फोटो भी पोस्ट की।
विराट को यूं विश किया बर्थडे
आखिरी फोटो में कपल साथ में बेहद प्यार लग रहे हैं। विराट जहां इसमें स्माइल करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, अनुष्का पॉउट बनाते हुए पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक क्यूट का कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने अपने पति के लिए एक बार फिर अपने प्यार का इजहार किया है। अनुष्का ने लिखा, ‘वो सचमुच अपने लाइफ के हर रोल में एक्सेप्शनल है! लेकिन किसी तरह उनकी शानदार टोपी में और पंख जुड़ते जा रहे हैं। विराट कोहली मैं तुम्हें इस जीवन के जरिए और उसके परे और अंतहीन रूप से प्यार करती हूं, हर आकार, रूप में, हर चीज के माध्यम से, चाहे वो कुछ भी हो।’
फैंस का रिएक्शन
अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस भी एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘बेस्ट कैप्शन का अवार्ड अनुष्का को जाता है।’ एक ने लिखा, ‘लीजेंड के लिए लीजेंडरी बर्थडे विश…।’ तो एक ने कहा, ‘सो ब्यूटीफुल सो एलिगेंट जस्ट लुकिंग लाइक आ वाओ’ एक फैन ने फिल्मी अंदाज़ में लिखा, ‘मर्द सिर्फ अपनी पसंदीदा औरत के पोस्ट में ही कमेंट करता है।’ अब फैंस को बस विराट के रिएक्शन का ही इंतज़ार है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines