Anushka Sharma Virat Kohli: सभी के फेवरेट कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में अपनी शादी की छठी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इस कपल का क्रेज फैंस पर साफ दिखाई देता है। हर कोई इन्हें साथ देखकर खुशी से झूम उठता है। फैंस के सामने इन दोनों ने कपल गोल्स सेट किए हुए हैं। ऐसे में एनिवर्सरी के मौके पर फैंस पूरा दिन सोशल मीडिया पर नजरें गड़ा कर बैठे थे कि कब ये कपल कोई पोस्ट शेयर एक-दूसरे पर प्यार बरसाएंगे। लेकिन पूरे दिन के इंतजार के बाद भी उन्हें निराशा ही मिली और न तो विराट और न ही अनुष्का ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर किया।
अनुष्का ने क्यूट अंदाज में विश की एनिवर्सरी
लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। अब इस पावर कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर कर दी हैं। अनुष्का ने कुछ देर पहले पति विराट संग अपनी एक बेहद रोमांटिक फोटो पोस्ट की है। इसमें दोनों ब्लैक में ट्विनिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं और अनुष्का ने प्यार से विराट को गले लगाया हुआ है। इस दौरान दोनों के फेस पर एक स्माइल है फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘प्यार और दोस्तों और परिवार से भरा दिन। इंस्टाग्राम के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई?’
Image Credit: Instagram
Image Credit: Instagram
Image Credit: Instagram
सेलिब्रेशन में कपल ने की मस्ती
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की भी फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल केक काटता हुआ नज़र आ रहा है। इस दौरान इनके दोस्त और फैमिली भी मौजूद है। लेकिन जो चीज सबका ध्यान खींच रही है वो है विराट का फनी लुक। दरअसल, इस दौरान वो कुछ मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं और कपल का वही अंदाज दिखाई दे रहा है जिसके लिए ये दोनों मशहूर हैं। ऐसे में अब फैंस इनके पोस्ट को देख खिलखिलाते हुए नज़र आ रहे हैं।
विराट ने वाइफ के साथ शेयर की तस्वीर
बता दें, अनुष्का के अलावा विराट ने भी आज ही एनिवर्सरी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसी पार्टी में ली गई एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अनुष्का- विराट को पीछे से हग करते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों का प्यार फैंस का दिल जीत रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए क्रिकेटर ने लव और इंफिनिटी का साइन बनाया है। अब फैंस तेजी से इन दोनों के पोस्ट को लाइक कर रहे हैं। साथी कपल को शुभकामनाएं भी देते हुए नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
5 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
5 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
8 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
9 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
10 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
10 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines