Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay: इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे को लेकर सुर्खियों में छाए रहे। वामिका के बाद अनुष्का ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। अभी कपल का बेटा अकाय एक साल का भी नहीं हुआ है और उसने एक रिकॉर्ड सेट कर दिया है। अकाय बाकी स्टार किड्स पर भारी है, वो भी बिना फेस रिवील किए। इस बात का सबूत भी इंटरनेट पर सामने आ गया है। चलिए जानते हैं एक साल के होने से पहले ही अकाय ने कौन-सा रिकॉर्ड कायम कर लिया है।
अकाय ने नाम हुआ कौन-सा रिकॉर्ड?
दरअसल, अब गूगल की 2024 की टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों के मतलब की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट से पता चला है कि लोग किन शब्दों के मतलब जानने के लिए जिज्ञासु हैं। अब इस लिस्ट में एक नाम अकाय का भी है। यानी लोगों ने साल भर यही सर्च किया कि अकाय नाम का क्या मतलब है। बता दें, जब अनुष्का और विराट ने अपने बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की थी तो पोस्ट में उसका नाम भी रिवील किया था। ये नाम उससे पहले शायद ही किसी ने सुना होगा, ऐसे में लोग ये जानने के लिए बेहद क्यूरियस थे कि अकाय का मतलब क्या है?
क्या है अकाय का मतलब?
लोगों की इसी जिज्ञासा के कारण अकाय 2024 में टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों के मतलब की लिस्ट में शामिल हो गए। आपको बता दें, अकाय एक हिंदी शब्द है, जिसका मूल तुर्की से है। संस्कृत में अकाय का मतलब होता है ‘कोई भी चीज जो काय के बिना हो’- जैसे रूप या शरीर। ये शब्द ‘काया’ से लिया गया है और इसका मतलब शरीर होता है। इस शब्द का मतलब जानने के चक्कर में अकाय शब्द अब और भी मशहूर हो गया है।
यह भी पढ़ें: Tajinder Bagga का पैंतरा काम आया, नहीं होंगे बेघर; इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता
अनुष्का और विराट के फैंस ने अकाय को किया पॉपुलर
जब से ये खबर बाहर आई है कि अकाय ने इस लिस्ट में एंट्री मार ली है, फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ये विराट और अनुष्का के फैंस का प्यार ही है जो अब अकाय को विरासत में मिल रहा है। आपको बता दें, आज तक इस कपल ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को देखने का मौका नहीं दिया है। हालांकि, अनुष्का ने विराट के जन्मदिन पर अकाय की एक झलक जरूर दिखाई थी, जिसके बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
44 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines