Bengaluru Stampede Celebrity Reaction: बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जो भगदड़ मची, उसमें कई लोगों की जान चली गई। साथ ही कुछ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। RCB की विक्ट्री परेड के दौरान हुए इस हादसे से सभी के दिल टूटे हुए हैं। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि IPL में RCB की जीत का जश्न अचानक यूं मातम में बदल जाएगा। अब इस हादसे पर कई सेलिब्रिटीज ने दुख जताते हुए बयान जारी किया है। इस घटना पर अब क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी पोस्ट सामने आ गया है।
विराट और अनुष्का ने भगदड़ के बाद जारी किया बयान
विराट और अनुष्का ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का ऑफिशियल स्टेटमेंट अपने-अपने अकाउंट से शेयर किया है। कपल ने इस स्टेटमेंट में कहा, ‘हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं, जो मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए हमारी नजर में आया है कि दोपहर टीम के आने की प्रतीक्षा में पूरे बेंगलुरु में भीड़ उमड़ पड़ी। हमारे लिए सुरक्षा और सभी की भलाई सबसे ज्यादा जरूरी है। RCB गंवाई हुई जानों के नुकसान पर शोक जताता है और प्रभावित परिवारों के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। हालात के बारे में पता चलते ही तुरंत हमने अपने प्रोग्राम में संशोधन किया और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की गाइडेंस और एडवाइस को फॉलो किया। हम अपने सभी सपोर्टर्स से गुजारिश करते हैं कि प्लीज सुरक्षित रहें।’
कमल हासन ने दिया रिएक्शन
इन दोनों के अलावा एक्टर कमल हासन ने इस हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बहुत दुखी हूं और मैं इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के परिवारों के साथ हूं। दुआ करता हूं कि घायल लोग जल्द ही रिकवर कर लें।’
R Madhavan
हादसे से टूटा आर माधवन का दिल
एक्टर आर माधवन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑफिशियल स्टेटमेंट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये दिल तोड़ देने वाला है। शोक मना रहे परिवारों के लिए हार्दिक संवेदनाएं। प्लीज जिम्मेदार और सुरक्षित रहें और अथॉरिटीज से पता किए बिना अफवाहों पर रिएक्ट न करें।’
यह भी पढ़ें: IPL फिनाले में Virat Kohli की RCB की जीत से सिंगर Karan Aujla को तगड़ा झटका, बैटिंग में लगाए थे करोड़ों रुपये?
Vivek Oberoi
विवेक ओबेरॉय ने परिवारों के प्रति जताई संवेदनाएं
वहीं विवेक ओबेरॉय ने भी एक लम्बा चौड़ा नोट शेयर कर इस घटना पर दुख जताया है। एक्टर ने लिखा, ‘बेंगलुरु भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए हम गहरा दुख महसूस कर रहे हैं। अपनों को खोना वाकई दुखद है, खासकर उस समय जब क्रिकेट से जुड़े सभी के लिए खुशी का पल होना चाहिए था। उन परिवारों और दोस्तों के लिए जो अकल्पनीय खालीपन का सामना कर रहे, हमारा दिल भी आपके साथ दुखी है। हम अपनी गहरी संवेदनाएं और हार्दिक सपोर्ट भेजते हैं, उम्मीद करते हैं कि इस गहरे दुख के बीच आपको थोड़ा धीरज मिलेगा। शक्ति और शांति आपके साथ रहे।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
3 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
10 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
11 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
11 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines