मुंबई: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जोड़ी अपने आप में एक पावरपैक जोड़ी है। दोनों एक दूसरे को पूरा करते हैं और अपने प्यार एनर्जी से जहां जाते हैं वहां पॉजिटिविटी फैला देते हैं।
ये जोड़ी एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बीच अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने लव ऑफ लाइफ यानी विराट कोहली के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसे फैंस की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – Bhojpuri Song: खेत में इस शख्स संग रोमांटिक हुईं आम्रपाली दुबे, फैंस बोले- निरहुआ कहां हैं?
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें दोनों को एक-दूसरे के लिए कुछ पल चुराते हुए देखा जा सकता है। फैंस की फेवरेट जोड़ी ‘विरुष्का’ ने हाल ही में कॉफी डेट का लुत्फ उठाया। लेटेस्ट पोस्ट में दोनों को सबसे अच्छे विंटर आउटफिट्स पहने हुए देखा जा सकता है।
तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने ब्लैक स्वेटशर्ट को पिंक ट्रैकपैंट के साथ पेयर किया और बालों को हाफ-अप-हाफ-डाउन स्टाइल में बांधा, जबकि विराट ने ब्लैक पैंट के साथ एक कम्फर्टेबल हुडी को चुना। अनुष्का और विराट दोनों ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सफेद जूते चुने। पोस्ट में दोनों ने एक दूसरे के साथ पीछे से तस्वीर क्लिक की, जबकि अन्य तस्वीर में जोड़ी ने सेल्फी भी क्लिक की। अनुष्का की पोस्ट को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस भी दिल खोलकर इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Sapna Choudhary Video: घाघरा चोली पहन सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का इन दिनों चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग में बिजी हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में हैं। इस फिल्म से वो तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। अभिनेत्री ने आखिरी बार बड़े पर्दे पर आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की सह-कलाकार भूमिका निभाई थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines