मुंबई: बुधवार सुबह एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली (Virat Kohli) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर इस पावर कपल के वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में उनका लेटेस्ट वीडियो (Anushka Virat Viral Video) काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, क्योंकि विराट ने एक बार फिर वाइफी अनुष्का के लिए अपना लवर साइड दिखाया है।
अभी पढ़ें – Arbaaz Khan ने Giorgia Andriani संग रिश्ते पर खुलकर की बात, अभिनेता से 22 साल छोटी है ये हसीना
विराट कोहली का रोमांटिक अंदाज
पैपराजी वीरल भयानी द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट (Virat Kohli romantic hoodie) सफेद रंग के कपड़ों में ट्विनिंग कर रहे हैं। इस दौरान अनुष्का और विराट दोनों ने व्हाइट हूडी (Anushka Sharma initials on Virat Kohli Hoodie) और ब्लैक लूज पैंट्स पहने हुए हैं। एक्ट्रेस ने अपने एयरपोर्ट लुक को ब्लैक हैट और ब्लैक बैग के साथ कम्पलीट किया। लेकिन फैंस की नजरें तो विराट के कपड़ों पर जा अटकी हैं, जो उनका दिल जीत रही है।
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि विराट और अनुष्का एक दूसरे के लिए अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते हैं, मगर विराट इनमें सबसे आगे रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने वाइफी के लिए अपना स्नेह दर्शाया है। क्रिकेटर ने अनुष्का के नाम के पहले अक्षर A को अपनी हूडी पर सजवाया है, जिससे फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। साथ में एक बड़ा लाल दिल भी देखा जा सकता है।
वैकेशन पर निकली जोड़ी
दोनों ने एक साथ मिलकर शटरबग्स के लिए खुशी-खुशी पोज दिए और उनके ट्विनिंग गेम ने फैंस दिल जीत लिया। इस परफेक्ट ‘कपल गोल’ वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जोड़ी एक छोटे वेकेशन के लिए मालदीव गए हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। अब ये जोड़ी जल्द ही अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाएगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
5 mins agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
7 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines