सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी ‘महाकुंभ गर्ल’ मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो तब वायरल हो रहा है जब डायरेक्टर सनोज मिश्रा एक रेप केस में गिरफ्तार हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद अब लोग इस वीडियो पर अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
मोनालिसा और सनोज मिश्रा का वीडियो वायरल
महाकुंभ खत्म होने के बाद भी मोनालिसा की पॉपुलेरिटी कम नहीं हुई है। वो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो सनोज मिश्रा के साथ बेडरूम में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा, सनोज मिश्रा से पढ़ाई कर रही हैं और वो उन्हें हिंदी पढ़ना सिखा रहे हैं।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे नॉर्मल बताया तो कुछ ने इसे लेकर कई सवाल खड़े कर दिए।
सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप
कुछ ही समय पहले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद मोनालिसा का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वो रोते हुए नजर आई थीं। मोनालिसा के इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा था कि ये सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद का वीडियो है लेकिन ऐसा नहीं था। दरअसल मोनालिसा का ये वीडियो कुछ दिन पहले का था। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया था कि मोनालिसा रोते हुए क्यों दिखाई दे रही थीं।
डायरेक्टर के साथ नेपाल गई थीं मोनालिसा
इससे पहले मोनालिसा और सनोज मिश्रा नेपाल की यात्रा पर गए थे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ था। नेपाल ट्रिप के दौरान भी दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। कहीं दोनों एक्टिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे तो कहीं मिलकर पढ़ाई कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे मोनालिसा के करियर का एक हिस्सा मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि सनोज मिश्रा उनका गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कुछ समर्थकों का कहना है कि मोनालिसा को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और उन्हें अपने करियर पर फोकस करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सेलिब्रेटी मास्टरशेफ को मिले पहले 2 फाइनलिस्ट, इन 4 पर मंडराया एलिमिनेशन का खतरा!
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines