तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या युजवेंद्र चहल की तरफ किया इशारा?

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद अब धनश्री वर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट से क्या चहल की तरफ इशारा किया है, आप खुद ही खबर पढ़ने के बाद अंदाजा लगा लीजिए।

dhanashree Varma Cryptic Post After Divorce

dhanashree Varma Cryptic Post After Divorce

विज्ञापन

भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक अब ऑफिशियल हो चुका है। शादी के दो साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगा। तलाक की खबर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

धनश्री के क्रिप्टिक मैसेज ने बढ़ाई हलचल

तलाक के दिन धनश्री वर्मा ने एक नया म्यूजिक वीडियो ‘देखा जी देखा मैंने’ रिलीज किया, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बेस्ड है। गाने की रिलीज की टाइमिंग और इसके लिरिक्स ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या ये उनकी असल जिंदगी से प्रेरित है? गाने में अभिनेता इश्वाक सिंह नजर आए, जो अपनी पत्नी से बेवफाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

धनश्री वर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट 

धनश्री वर्मा ने अपने गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अब ‘देखा जी देखा जी’ गाने को वो बातें कहने दीजिए जो आप खुलकर नहीं कह सकते। धनश्री के इस पोस्ट के बाद अब हर कोई यही कयास लगाने में लगा हुआ है कि क्या धनश्री सीधा-सीधा चहल की बेवफाई की ओर इशारा कर रही हैं, या फिर ये महज एक इत्तिफाक है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

धनश्री ने गाने से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘एक ऐसा गाना जो आपकी अनकही बातों को बयां करता है।’ उनके इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या वो इस गाने के जरिए अपनी शादीशुदा जिंदगी के संघर्ष को उजागर कर रही हैं? कुछ फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया, तो कुछ ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

yuzvendra chahal , dhanashree verma , yuzvendra chahal dhanashree verma, dhanashree verma yuzvendra chahal, dhanashree verma cryptic post after divorce , divorce, extramarital affair, yuzvendra chahal divorce, dhanashree verma first post after divorce, yuzvendra chahal extramarital affair, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, dhanashree verma song , yuzvendra chahal girlfriend, Jasmin Walia

चहल की ‘स्पेशल’ टी-शर्ट

जहां धनश्री के म्यूजिक वीडियो ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं तलाक के दिन युजवेंद्र चहल को एक खास टी-शर्ट पहने देखा गया, जिस पर लिखा था, ‘बी योर ओन शुगर डैडी।’ इस टी-शर्ट के संदेश को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। कई लोगों ने इसे उनके मूड का संकेत बताया, जबकि कुछ ने इसे महज एक इत्तेफाक माना।

विज्ञापन

दोनों का तलाक हुआ ऑफिशियल

कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों की शादी को आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के सेटलमेंट के तहत धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये एलिमनी के रूप में मिले हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ