हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया के समर्थन में आए वीर दास, कॉमेडियन ने कहा- वे आकाश में सबसे बेहतर क्रू हैं

एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट अहमदाबाद में टेकऑफ के 33 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कॉमेडियन वीर दास ने एयर इंडिया क्रू का समर्थन किया।

विज्ञापन
Photo Credit- News 24

एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171 गुरुवार को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 260 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर एयर इंडिया को खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस दुख की घड़ी में कॉमेडियन वीर दास ने एयर इंडिया का साथ दिया और कहा कि इस वक्त वहां काम करने वाले लोगों के लिए अपना काम करना कितना मुश्किल होगा, इसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते।

वीर दास ने एयर इंडिया को दिया समर्थन

वीर दास ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर एयर इंडिया की टीम के लिए अपना समर्थन जताया। उन्होंने लिखा, “यह बहुत सारे परिवारों के लिए एक दुखद दिन है। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके साथ हैं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैं एयर इंडिया के क्रू का समर्थन करता हूं। मैं हमेशा से एयर इंडिया से यात्रा करता आया हूं। हां, इसमें कुछ कमियां हैं, लेकिन इसके बावजूद मुझे हमेशा इसका क्रू सबसे अच्छा लगा है।”

उन्होंने आगे लिखा, “समय के साथ पता चलेगा कि इस फ्लाइट के साथ क्या हुआ, लेकिन जिन लोगों ने अपने साथियों को खोया है, उनके लिए इस वक्त अपना काम करना कितना मुश्किल होगा, ये सोचना भी मुश्किल है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम आपके साथ हैं और उम्मीद है कि जल्दी फिर आपसे किसी फ्लाइट में मुलाकात होगी।”

विज्ञापन

हादसे के बारे में

गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन के लिए उड़ान भर रही थी, लेकिन अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के 33 सेकंड बाद ही यह हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा तब हुआ जब विमान मेघाणी नगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक इमारत से टकरा गया।

हादसे में कम से कम 260 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। सिर्फ एक व्यक्ति के जीवित बचने की खबर है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद पहुंचेंगे। उन्होंने एक्स पर इस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, “अहमदाबाद की यह घटना बेहद दुखद है और हमें अंदर तक झकझोर देने वाली है।” नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे की जगह का दौरा किया और इसे “अकल्पनीय तबाही” बताया।

ये भी पढ़ें- ‘द ठग लाइफ’ की स्क्रीनिंग के विरोध के खिलाफ दायर याचिका, कर्नाटक सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola