Vir Das Reaction on India’s Got Latent: समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब सोशल मीडिया पर हर कोई अपने-अपने रिएक्शन्स दे रहा है। अब कॉमेडियन वीर दास ने रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के विवादित टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। क्या कुछ कहा है वीर दास ने चलिए आपको बताते हैं।
वीर दास ने विवाद पर किया रिएक्ट
हाल ही में ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ शो को लेकर उठे विवाद ने भारतीय कॉमेडी इंडस्ट्री को एक नया मोड़ दिया है। इस शो के पैनलिस्ट्स रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मुखीजा की आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद शो पर सोशल मीडिया और दर्शकों की कड़ी आलोचना हुई। इस पूरे मामले में फेमस कॉमेडियन वीर दास ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। आइए जानते हैं वीर दास ने इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया दी है और इसके पीछे की सच्चाई क्या है।
वीर दास ने स्टोरी की शेयर
वीर दास ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘आडियंस हमेशा इस बारे में बहस कर सकती है कि अच्छी कॉमेडी क्या होते हैं। एक अच्छा कलाकार उनके प्रतिक्रिया को ध्यान से सुनेगा, मुंह बंद रखेगा और खुद में बदलाव लाएगा। लेकिन इस दौरान कॉमेडी के असर से जुड़े नतीजे तुरंत सामने आते हैं, चाहे वो करियर हो या आडियंस का रिस्पॉन्स। ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।’
वीर ने इसके बाद मीडिया के बारे में भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, ‘आज हम देख रहे हैं कि कुछ पुराने मीडिया एंकर एक साथ आकर नए मीडिया को निशाना बना रहे हैं। नई मीडिया को मिल रहे लाखों व्यूज और लंबी इंटरव्यूज के मुकाबले उनका प्रभाव काफी कम होता जा रहा है।’
उन्होंने आगे कहा ये भी हो रहा है और जब हम अच्छी कॉमेडी पर बहस कर रहे हैं, तो हम अच्छी पत्रकारिता पर भी बहस करें। ये सवाल करें कि कौन सी खबरें जरूरी हैं, किसे सवाल पूछे जाने चाहिए और सवाल किसे पूछे जाने चाहिए।’
क्या है पूरा विवाद?
समय रैना का शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ एक बार फिर विवादों में आ गया, जब इस शो के पैनलिस्ट, रणवीर अल्लाहबादिया ने एक अभद्र टिप्पणी की और एक अपमानजनक मजाक किया। इसके बाद अपूर्वा मुखीजा ने एक प्रतियोगी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली और शो के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिसके बाद शो के निर्माता ने उस एपिसोड को हटा लिया और पुलिस ने रणवीर समेत दूसरे पैनलिस्ट्स को पूछताछ के लिए बुलाया।
यह भी पढ़ें: 150 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में, फिर भी 400 करोड़ रुपये का मालिक है ये एक्टर!
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines