'आतंकी कहे जाने पर सुसाइड करने वाला था...', Emmy Awards मिलने से पहले भावुक हुए Vir Das

Emmy Awards 2023: एमी पुरस्कार से एक दिन पहले वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने जीवन और कॉमिक के रूप में करियर का फ्लैशबैक दिया है।

Vir Das

image credit: instagram

Emmy Awards 2023: न्यूयॉर्क में भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। भारत के दो सितारे वीर दास और एकता कपूर ने विदेशी धरती पर भारत का झंडा लहरा दिया है। वीर दास को उनकी ओटीटी फिल्म ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए सम्मानित किया गया है। वीर दास के करियर में यह अवॉर्ड (Emmy Awards 2023) मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस पुरस्कार को जीतकर वीर दास ने भारत का मान बढ़ाया है। हालांकि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने के नॉमिनेशन में शेफाली शाह ‘दिल्ली क्राइम 2’ के लिए और जिम सरभ ‘रॉकेट बॉयज’ के लिए नॉमिनेट किए गए थे, लेकिन दोनों को यह पुरस्कार नहीं मिल पाया है। एमी अवॉर्ड जीतने से पहले वीर दार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने करियर के फ्लैशबैक के बारे में बात की है।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाया करियर फ्लैशबैक

विज्ञापन

पुरस्कार शो से एक दिन पहले वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने जीवन और कॉमिक के रूप में करियर का फ्लैशबैक दिया है। उन्होंने इस बारे में भी बात की है जब उनपर आतंकवादी होने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि वह आत्महत्या के बारे में सोचने लगे थे।

विज्ञापन

आत्महत्या के बारे में सोचने लगे थे वीर

विज्ञापन

वीडियो में वीर दास कहते हैं, ‘जिस दिन मुझे आतंकवादी कहा गया, उसी दिन एमी के लिए नामांकित किया गया था। ब्रह्मांड एक पूर्ण चक्र है। इसलिए बस धन्यवाद कहना चाहता हूं कि अगर वहां कोई भी कभी अंधेरे में है, तो सूरज की रोशनी तक रुकें, और जान लें कि प्यार आपको ढूंढ लेगा, और ब्रह्मांड आपको ले जाएगा।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका में किए गए शो में उन्होंने जो कविता बोली थी, उस पर जो आलोचना हुई, उसके कारण वह सुसाइड करने के बारे में सोचने लगे थे।

विज्ञापन

वीर दास को मिल रही बधाई

वहीं वीर दास ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड हैंडल ने भी वीर दास की एक तस्वीर के साथ एक्स अकाउंट पर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘हमारे पास एक टाई है! द इंटरनेशनल एमी फॉर कॉमेडी गोज टू ‘वीरदास लैंडिंग प्रोड्यूस्ड बाय WeirdasaComedy/रॉटन साइंस/नेटफ्लिक्स #iemmyWIN।’ बता दें कि इसके लिए वीर दास को खूब बधाई मिल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ