भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्रांत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को विक्रांत की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब लोगों की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ‘रुद्र-शक्ति’ की झलक देखने के बाद लोगों का कैसा रिएक्शन है?
विक्रांत ने शेयर किया पोस्ट
विक्रांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ का टीजर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए विक्रांत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘रुद्र-शक्ति’ से रुद्र को @vikrant8235 प्रेजेंट कर रहे हैं। केवल शक्ति ही नहीं- वो परम शरण है। स्थिर नहीं खड़ा है बल्कि सतर्क है, मौन, तूफानों और विनाश की शक्ति से रक्षा कर रहा है।
यूजर्स को आया पसंद
जैसे ही फिल्म का टीजर सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी देना शुरू किया। इस टीजर वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हर हर महादेव। दूसरे यूजर ने लिखा कि सुपर। तीसरे यूजर ने लिखा कि कमाल है अब बवाल होगा। एक ने लिखा कि वाह, बहुत ही सुंदर है। एक ने कहा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस टीजर को देखने के बाद किए हैं।
मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो
इतना ही नहीं बल्कि विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ के टीजर को उनकी वाइफ मोनालिसा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मोनालिसा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘रुद्र’, तो तुम ही हो… मुझे तुम्हारा ‘रुद्र रूप’ देखकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मोनालिसा ने आगे लिखा कि ये तो बस टीजर है, पिक्चर अभी बाकी है।
फिल्म क्या कमाल करेगी?
मोनालिसा ने आगे लिखा कि मैं दिल से ‘रुद्र शक्ति’ टीम को @vikrant8235 को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश करने के लिए धन्यवाद देती हूं। ये बहुत कमाल है, गॉड ब्लेस। देखने वाली बात होगी कि विक्रांत की ये फिल्म क्या कमाल करती है और इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- ‘मेरे खिलाफ क्या साजिश…’, Sanoj Mishra से पब्लिक करती है सवाल, डायरेक्टर का क्या होता है जवाब?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines