विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में एक प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें प्यार, मस्ती और फिर बिछड़ने की कहानी देखने को मिलती है। ट्रेलर की शुरुआत एक मजेदार सीन से होती है जहां शनाया, विक्रांत को थप्पड़ मारती हैं। इस पर विक्रांत हैरानी से पूछते हैं, ‘तुम पागल हो क्या?’ फिर शनाया माफी मांगती हैं और दोनों की बातचीत शुरू होती है। वे ट्रेन में साथ सफर करते हैं, गाते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं।
ट्रेलर में दोनों किरदारों के बीच मजाक-मस्ती और नटखट हरकतें दिखाई गई हैं। एक सीन में विक्रांत शनाया से कहते हैं, ‘पागलपन क्या है मैडम। जो बात लोगों को समझ में न आए, वही पागलपन है। दोनों घूमते हैं, बातें करते हैं।
ट्रेलर का सबसे अलग सीन
एक सीन में विक्रांत सीढ़ियों पर खड़े होते हैं और उनकी तौलिया अचानक नीचे गिर जाती है, जो सीधे शनाया पर गिरती है। इस पर दोनों के बीच हंसी-मजाक चलता है। शनाया कहती हैं कि अगर चाहूं तो आंखें खोल सकती हूं। विक्रांत मजाक में कहते हैं कि तुम मेरे पास आने के बहाने ढूंढ रही हो। इस पर शनाया जवाब देती हैं कि मैं लड़की हूं, मुझे बहाने नहीं चाहिए, मैं जो चाहूं खुद ले लेती हूं।
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का डायरेक्शन संतोष सिंह ने किया है। यह कहानी रस्किन बॉन्ड की मशहूर शॉर्ट स्टोरी ‘The Eyes Have It’ पर आधारित है। फिल्म में शनाया एक थिएटर आर्टिस्ट बनी हैं और विक्रांत एक अंधे संगीतकार का रोल निभा रहे हैं। दोनों का मिलना एक खास किस्म की लव स्टोरी को जन्म देता है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें-दिलजीत दोसांझ को समर्थन करने पर नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अशोक पंडित, डायरेक्टर ने कहा- ‘वो हताशा से…’
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines