‘द साबरमती रिपोर्ट’ एक्टर विक्रांत मैसी हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल छू लेते हैं। इस फिल्म में विक्रांत ने एक पत्रकार का रोल अदा किया था, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी। इस बीच अब विक्रांत अपनी नई अपकमिंग फिल्म की वजब से चर्चा में आ गए हैं। जी हां, विक्रांत मैसी के फैंस के लिए गुड न्यूज है और वो ये कि एक्टर अब एक आध्यात्मिक गुरु के रोल में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं इस पूरी जानकारी के बारे में…
कई भाषाओं में होगी रिलीज
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की बायोग्राफी पर एक फिल्म बना रहे हैं, जो मेगा बजट मूवी होने वाली है। इस फिल्म को कई भाषाओं में शूट किया जाएगा और रिलीज भी। फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की भूमिका में नजर आएंगे। मोंटू बस्सी फिल्म का डायरेक्शन करेंगे और फिल्म वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी। यही वजह है कि इसका नाम व्हाइट रखा गया है।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
इसके साथ ही अगर फिल्म की शूटिंग की बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग को इसी साल शुरू किया जाएगा। जी हां, फिल्म की शूटिंग जुलाई से शूरू होने वाली है और इसकी तैयारियां कोलंबिया में चल रही है। फिल्म में विक्रांत के फैंस को उनका एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा फिल्म को पीसक्राफ्ट पिक्चर्स का सहयोग भी मिलेगा।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक आधुनिक शांति निर्माण का एक अनसुना अध्याय होगा। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे कोलंबिया में भयानक तरीके से 52 साल लंबे गृहयुद्ध का समाधान हुआ था। इस फिल्म की कहानी इसी पर बेस्ड होगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म को बनने में कितना टाइम लगता है?
यह भी पढ़ें- Sonakshi-Zaheer ने पहली एनिवर्सरी से पहले खर्च किए लाखों, फैंस से मिली बधाइयां
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
27 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines