Sheetal Thakur Baby Shower: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने हाल ही में फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज़ दी थी। 12वीं फेल एक्टर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी वाइफ शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) प्रेग्नेंट हैं और अब उनकी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर यूजर्स के चेहरों पर मुस्कान ले आई हैं। हाल ही में शीतल के लिए बेबी शावर पार्टी रखी गई। अब इस पार्टी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। खुद एक्टर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ इस खास सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Saira Banu को फिर सता रही अपने साहेब की याद, बोलीं ‘उनके बिना मैं अधूरी हूं…’
शीतल का हुआ बेबी शावर
कुछ देर पहले विक्रांत मैसी की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने अपनी गोद भराई की फोटोज शेयर की हैं। बता दें, ये जश्न काफी शानदार रहा और ऐसा इन तस्वीरों को देखकर साफ समझ आ रहा है। होने वाले मम्मी-पापा ने इस पार्टी में खूब एन्जॉय किया। इस जश्न में कपल के खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए और उन्होंने होने वाले बच्चे के पेरेंट्स को बधाइयां दीं और शीतल पर अपना प्यार लुटाया। गोद भराई के फंक्शन को और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए पार्टी में फन गेम्स ऐड किए गए।
कपल ने किया किस
इस दौरान विक्रांत और शीतल को खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। कपल ने अपने परिवार और मेहमानो के साथ भी जमकर पोज दिए। एक तस्वीर में तो विक्रांत अपनी वाइफ संग लिप लॉक करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। पार्टी में खूब धमाल हुआ है ये फोटोज इस बात का जीता जागता सबूत है। हर किसी ने शीतल के बेबी बंप की तरह अपने कपड़ों में बलून डालकर उनके साथ पोज दिए। आपको बता दें, अपने इस फंक्शन में शीतल ठाकुर ने ग्रीन कलर की कम्फर्टेबल मक्सी ड्रेस पहनी हुई है। सिंपल लुक में ही उन्होंने अपना फंक्शन अटेंड किया।
फैंस ने दी बधाई
वहीं, विक्रांत भी पार्टी में बेबी पिंक कलर की शर्ट और ब्लेजर में नज़र आए। कपल की सिम्पलिसिटी अब फैंस का दिल जीत रही है। साथ ही इनके हैप्पी मोमेंट्स भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अपने इन खास लम्हों को शेयर करते हुए शीतल ने कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी बहुत ज्यादा प्यारी होने वाली है। मेरे बेबी शावर की झलकियां।’ अब फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी लोग इन्हें बधाई देते हुए बुरी नज़र से बचने की सलाह दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
9 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines