Vikrant Massey: ‘द साबरमति रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) की वजहों से चर्चा में आए विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल इस खबर को लोगों के साथ शेयर किया जिससे सभी शॉक्ड हो गए। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि उनकी दमदार एक्टिंग का हर कोई कायल है। सभी के दिमाग में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचनाक से एक्टर ने इतना बड़ा फैसला ले लिया। वहीं अब इसके पीछे की वजह कुछ और भी आ रही है। चलिए जान लेते हैं उस बारे में…
किस वजह से विक्रांत एक्टिंग से बना रहे दूरी
जैसे ही विक्रांत मैसी ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाने वाली बात कही तो उनके फैंस का माथा ठनक गया। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को कयास लगाए जा रहे हैं कि वो किसी बड़े प्रोजेक्ट की वजह से ब्रेक ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो जल्द ‘डॉन 3’ में बतौर विलेन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे। इस रोल के लिए वो अपने लुक और स्टाइल में बदलाव करना चाहते हैं। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है।
यह भी पढ़ें:डिवोर्स रुमर्स के बीच ऐश्वर्या का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस बोलीं- अभिषेक से लड़ाई के बाद वो सॉरी…
राजनीति से भी जुड़ रहे पेंच
वहीं एक्टर को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि वो राजनीति में आने का मन बना रहे हैं। उनके एक्टिंग को छोड़ने के पीछे कहीं न कहीं राजनीति को जोड़ा जा रहा है। गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमति रिपोर्ट में नजर आए विक्रांत मैसी की इस फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से काफी पसंद किया गया है। ऐसे में कहीं न कहीं ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता अब राजनेता बनने का मन बना रहे हैं।
2025 में आने वाले प्रोजेक्ट
बेशक विक्रांत मैसी ने कह दिया है कि वो अब एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। लेकिन साल 2024 की तरह 2025 में भी विक्रांत का जलवा बरकरार रहने वाला है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आने वाले साल में उनकी एक नहीं बल्कि दो फिल्में आने वाली हैं। उनका नाम है ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘जीरो से रिस्टार्ट’।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Prediction: क्या Allu Arjun की फिल्म बनेगी साल की सबसे बड़ी ओपनर? RRR को देगी टक्कर?
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines