हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हिंदू तो असल में अब आजाद हुआ...Vikrant Massey के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी वार

Vikrant Massey Trolled: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। द साबरमती रिपोर्ट की रिलीज से पहले उन्होंने एक बयान दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन
Vikrant Massey.

Vikrant Massey Trolled: बॉलीवुड के ’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की कहानी गोधरा कांड पर आधारित होगी जिसमें विक्रांत के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। तीनों स्टार्स इन दिनों फिल्म की जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच विक्रांत मैसी ने एक बयान दे दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, विक्रांत मैसी हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा कि असल में हमें आजादी अब जाकर मिली है। उनका यह बयान अब ट्रोलिंग का वजह बन गया है।

क्या बोले विक्रांत मैसी

हाल ही में विक्रांत मैसी सुशांत सिंन्हा के पॉडकास्ट में शामिल हुए जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर बात की। उनके साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी इस पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। एक्टर का वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में विक्रांत कह रहे हैं, ‘सबसे पहले तो हमें यह समझना होगा कि हम यंग जेनेरेशन के लोग हैं। 76-77 साल हमें हो चुके हैं। इतने साल के ऑपरेशन के बाद… मुगल आए, डच आए फिर फ्रेंच आए और अंग्रेज आए। सौवों साल के ऑपरेशन के बाद हमें सो कॉल्ड आजादी मिली है।’

वीडियो क्लिप में वह आगे कहते हैं, ‘यह वह वाकई आजादी थी? कोलोनियल हैंगओवर जो वह छोड़कर गए, हम उसी में लगे रह गए। मेरा यह मानना है कि आज जो हिंदू है, उसे अब जाकर एक जगह मिली है जहां वह अपनी पहचान की मांग रख रहा है। अपने ही देश में।’ विक्रांत का यह वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसके चलते यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bollywood में TV actors से भेदभाव, The Sabarmati Report की एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

यूजर्स ने एक्टर को किया ट्रोल

विक्रांत मैसी का यह वीडियो गोविंद प्रताप सिंह नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘1947 में हमें So Called आजादी मिली थी। हिंदू तो असल में अब आजाद हुआ है। विक्रांत मैसी तुम एक मूवी के चक्कर में कुछ भी बकोगे क्या?’ इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘विक्रांत ने कुछ ज्यादा ही बोल दिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हिंदू अब पहचान की मांग कर रहा है अपने ही देश में.. मतलब हमारी पहले पहचान नहीं थी। क्या हो गया है लोगों को..’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये कंगना रनौत का मेल वर्जन है। नया नया हिंदू बना है। इसका मकसद है अपनी फिल्म चलाना।’

विज्ञापन

इस बीच कुछ लोग विक्रांत मैसी को डिफेंड भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बात तो सही है, हिंदुओं को अभी तक आजादी नहीं मिली। मंदिर आज भी सरकार के अंडर में हैं, गुरुकुल आज भी नहीं हैं। आशा है कि सरकार बात को समझे।’ इस तरह से सोशल मीडिया पर विक्रांत मैसी के बयान को लेकर जंग छिड़ गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola