बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिनों अपनी फिल्म ’12वीं फेल’ की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने पहली बार अपनी फैमिली पर बात की। साथ ही धर्म को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला। विक्रांत ने बताया कि उनके भाई ने महज 17 साल की उम्र में ही मुस्लिम धर्म को अपना लिया था। जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो उनका क्या रिएक्शन था एक्टर ने यह भी बताया।
परिवार पर पहली बार की बात
आपको बता दें कि विक्रांत मैसी हाल ही में पापा बने हैं। पिछले दिनों 7 फरवरी को उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया है। अब एक्टर ने अपने परिवार को लेकर पहली बार कई राज खोले। दरअसल, विक्रांत हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं लेकिन इस बार उन्होंने धर्म को लेकर बात की।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone! क्या शादी के 5 साल बाद Deepveer के घर गूंजने जा रही किलकारी?
अलग-अलग धर्म के लोग
एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने बताया कि वह जिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं वहां अलग-अलग धर्म के लोग हैं। उनका परिवार अलग-अलग धर्म को मानता है। एक्टर ने यह भी बताया कि उनके बड़े भाई का नाम मोइन है। उन्होंने 17 साल की उम्र में मुस्लिम धर्म को अपना लिया था। हालांकि इसमें परिवार ने भी भाई का साथ दिया।
विक्रांत ने आगे बताया कि उनके पिता क्रिश्चन हैं और मां सिख हैं। एक्टर ने कहा, ‘मैंने बचपन से ही धर्म और अध्यात्म को लेकर अपने घर में काफी बहस होते देखी है। जब बड़ा भाई मुस्लिम बना तो कई रिश्तेदारों ने इसपर सवाल खड़े किए लेकिन मेरे पापा ने कहा कि वह मेरा बेटा और सिर्फ मेरे प्रति जवाबदेही है।’
एकता कपूर की फिल्म में आएंगे नजर
गौरतलब है कि विक्रांत मैसी को आखिरी बार फिल्म ’12वीं फेल’ में देखा गया था। इस फिल्म की सफलता के बाद एक्टर की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है और उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो विक्रांत को जल्द ही एकता कपूर की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में देखा जाएगा। इसके अलावा राजकुमार हिरानी के साथ भी वह एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
2 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines