PM Modi Reaction To The Sabarmati Report: कुछ ही दिनों पहले गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा है। फिल्म देखकर पीएम मोदी ने इसकी तारीफ भी की थी। इस बीच अब खुद फिल्म के एक्टर विक्रांत ने बताया है कि इस फिल्म को देखने के बाद पीएम मोदी का रिएक्श कैसा था। आइए जानते हैं…
विक्रांत मैसी ने किया खुलासा
हाल ही में विक्रांत मैसी ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि वो बेहद खास बातचीत थी और मेरा मानना है कि उस चेंबर में हुई बातचीत की गोपनीय रखना सबसे अच्छा है। हालांकि, मैं शेयर कर सकता हूं कि उन्होंने (पीएम मोदी) ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया है और हमारे काम की भी सराहना की है।
बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई थी स्क्रीनिंग
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री फिल्म को देखकर इमोशनल हो गए थे। बता दें कि इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग नई दिल्ली के संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई थी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य सांसद भी मौजूद थे। इसके अलावा विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद थी।
उनकी आंखों में नमी थी- विक्रांत
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे विक्रांत ने अपना संतोष भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि ऐतिहासिक घटनाओं पर की गई उनकी मेहनत को प्रधानमंत्री से तारीफ मिली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को फिल्म पसंद आई और हमारा काम भी पसंद आया। फिल्म की स्क्रीनिंग के समय जितना भावुक में था, शायद उतना ही वो भी थे। उनकी आंखों में नमी थी और ये संतोषजनक था।
पूरी लाइफ मेरी साथ रहेगी- विक्रांत
विक्रांत ने आगे कहा कि हमारी मेहनत रंग लाई और हमारी कोशिश भी सही थी कि 22 साल पहले जो लोगों के साथ हुआ था, वो हमने बताया। इसके अलावा विक्रांत ने पीएम मोदी द्वारा की गई सराहना को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें मेरा काम पसंद आया और ये एक ऐसी सरहाना है, जो पूरी लाइफ मेरी साथ रहेगी।
गोधरा स्टेशन की दुखद घटना पर आधारित है फिल्म
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की बात करें तो इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी नजर आई हैं। इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और विक्कीर फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने किया है। ये फिल्म 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में हुई एक दुखद घटना पर आधारित है।
यह भी पढ़ें- ‘जाल में फंसाकर दिया धोखा…’, क्या है वो केस? जिसमें फंसे सिंगर Raj Jujhar
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines