Vikrant Massey Quit Bollywood: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला सुना कर अपने फैंस को चौंका दिया है। लोग भी हैरान हैं कि 12वीं फेल एक्टर ने अचानक यह फैसला क्यों ले लिया? उनके इस फैसले पर सोशल मीडिया यूजर्स भी दो ग्रुप में बंट गए हैं। कोई उन्हें सपोर्ट कर रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। जाहिर है कि विक्रांत ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं और अब इंडस्ट्री से ब्रेक ले रहे हैं। विक्रांत ने यह भी बताया कि उनकी आखिरी दो फिल्में अगले साल 2025 में रिलीज होंगी।
एक्टर के फैसले पर फैंस का रिएक्शन
Vikrant Massey हाल ही में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आए थे। अब जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला लिया है तो उनके फैंस इसे एक अंतराल या अवकाश का नाम दे रहे हैं। लोगों ने यह तर्क इसलिए दिया है क्योंकि एक्टर ने अपनी पोस्ट में ‘अभी के लिए’ शब्दों का इस्तेमाल किया था। फैंस का कहना है कि विक्रांत टैलेंटेड एक्टर हैं और कोई संदेह नहीं है कि वह जल्द ही इंडस्ट्री में वापसी करेंगे।
एक रेडिट पोस्ट में लिखा गया, ‘हम भूल जाते हैं कि वह यंग ऐज से एक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों का शो किया। अपनी फैमिली को प्राथमिकता देने के लिए उनका कदम सराहनीय है। उन्होंने कई फिल्में की हैं। पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी रही हैं। उनका फैसला शॉकिंग है। सच कहूं तो इस समय ऐसा फैसला लेना बहुत बहादुरी का काम है, उस वक्त जब आपका करियर बेहतर चल रहा हो।’
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey से पहले इन 5 स्टार्स ने लिया इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, फैंस हो गए थे शॉक्ड
कुछ लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
विक्रांत मैसी के फैसले को जहां फैंस का सपोर्ट मिल रहा है, वहीं कुछ लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि कुछ नेटिजन्स दावा कर रहे हैं कि एक्टर का फैसला सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। एक रेडिट यूजर ने लिखा, ‘यह किसी ब्रांड या फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस ऐलान में इससे ज्यादा कुछ और नहीं होना चाहिए। वह रिटायर नहीं हो रहे हैं।’ वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शायद विक्रांत राजनीति ज्वाइन करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है।
गौरतलब है कि Vikrant Massey ने आज सुबह एक पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि 2025 में दो फिल्मों की रिलीज के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो जाएंगे। एक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘2025 में हम एक-दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। जब तक समय सही नहीं लगे। आखिरी 2 फिल्में और कई साल की यादें। फिर से धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines