हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12वीं फेल ने कैसे बदली Vikrant Massey की किस्मत? OTT कमबैक पर क्या बोले एक्टर?

Vikrant Massey: अभिनेता विक्रांत मैसी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर कुछ ना कुछ बातें होती ही रहती हैं। इस बीच अब विक्रांत ने बताया है कि 12वीं फेल के बाद उनकी लाइफ कैसे बदली।

विज्ञापन
Vikrant Massey

Vikrant Massey: अभिनेता विक्रांत मैसी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले विक्रांत अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर चर्चा में थे। इसके बाद वो अपने फिल्मों से ब्रेक लेने वाले पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए। इंटरनेट पर विक्रांत को लेकर खूब बातें हुई। वहीं, अब विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में हैं। इस बार एक्टर अपने ओटीटी ब्रेक को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।

OTT कमबैक पर विक्रांत का रिएक्शन

दरअसल, हाल ही में विक्रांत मैसी ने ईटाइम्स के साथ के इंटरव्यू में इस बारे में बात की। इस दौरान विक्रांत ने बताया कि उन्होंने ओटीटी प्रोजेक्ट्स को करना बंद नहीं किया है और वो ओटीटी पर आने के लिए किसी बेहतर स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्क्रिप्ट अच्छी है, तो मैं उसे बिल्कुल करूंगा। इसके अलावा उन्होंने 12वीं फेल में अपनी सराहना पर भी बात की।

12वीं फेल ने बदली किस्मत

इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 12वीं फेल ने उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए फैंस की भी उम्मीदें बढ़ा दी हैं और लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया है। इसके अलावा उन्होंने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर अपनी आलोचना पर भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ट्रोल किया गया। उनका कहना है कि दर्शकों का रिएक्शन किसी किरदार के बिहेवियर को समझने के आधार पर बदल सकता है।

विज्ञापन

ट्रोलर्स से कैसे निपटते हैं विक्रांत

विक्रांत ने कहा कि ट्रोलर्स से निपटना अब उनके काम का ही एक हिस्सा बन गया है। हालांकि, इंटरनेट पर होने वाले चर्चा को वो नजरअंदाज करते हैं, लेकिन उनका ये भी कहना है कि जब ये लोग उनकी फैमिली और चाहने वालों पर भी वार करते हैं, तो ये बहुत हर्ट करता है। इसके बाद भी वो उन कहानियों की ओर ध्यान खींचते हैं, जिनपर वो सच में भरोसा करते हैं।

किस चीज को आशीर्वाद के रूप में लेते हैं विक्रांत?

इसके आगे विक्रांत ने फिल्मों में अपने किरदार पर बात की और कहा कि कोई भी फिल्म हो उन्हें लगता है कि यही वो रोल हैं जो उन्हें निभाने हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पिता बनने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह उनकी लाइफ का सबसे अच्छा रोल है। इस एक्सपीरियंस को वो एक एक आशीर्वाद के रूप में लेते हैं।

विज्ञापन

बेटे ने बेहतर इंसान बनाया

विक्रांत का कहना है कि वरदान ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है। काम के बाद घर आकर अपने बेटे की मुस्कुराती आंखों को देखना एक अलग ही एक्सपीरियंस है। विक्रांत अपने बेटे वरदान को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा गिफ्ट मानते हैं और कहते हैं कि पिता बनने के बाद उन्हें एक अलग ही एहसास हुआ है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के 5 सीन पिछले सीजन की डिट्टो कॉपी, पब्लिसिटी बटोरने का नया पैंतरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola