Vikrant Massey, 12th. Fail: फेमस एक्टर विक्रांत मैसी अक्सर ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ’12वीं फेल’ में भी किया। इस फिल्म में विक्रांत मैसी का किरदार उनपर खूब शूट करता है और अभिनय करते हुए वो एकदम कैरेक्टर में उतर जाते हैं। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई है और अब इस फिल्म ने अपने नाम एक और खिताब कर लिया है। जी हां, विक्रांत मैसी की इस फिल्म की हर तरफ खूब धूम है। आइए आपको बताते हैं कि अब फिल्म ने कौन-सा नया खिताब अपने नाम किया है।
12th. Fail
दर्शकों को खूब पसंद आई फिल्म
instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि 12th. Fail ने जुबली रन पूरा कर लिया है और साल 2001 के बाद वो 25 हफ्ते पूरे करने वाली और फिल्म गदर के बाद ऐसा करने वाली पहली फिल्म बन गई है। हालांकि अभी फिल्म को रिलीज हुए 24 हफ्ते ही हुए हैं (27 अक्टूबर 2023 से 12 अप्रैल 2024), लेकिन अगर एक वीक और ये फिल्म ऐसे ही सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाकर रखेगी तो फिल्म गदर और साल 2001 के बाद ऐसा करने वाली ये पहली फिल्म बन जाएगी। वहीं, अब 12th. Fail की इस कामयाबी पर यूजर्स भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए और उन्होंने इस पर खूब प्यार बरसाया।
शून्य से शिखर पर जाने की कहानी
एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये फिल्म बहुत अच्छी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस फिल्म में विक्रांत ने जान फूंक दी। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि सच्ची कहानी। एक अन्य यूजर ने कहा कि इस फिल्म में हकीकत को दिखाया गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब अच्छी कमाई की है। वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में चंबल के मनोज की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे को बार-बार रिस्टार्ट करता है और शून्य से शिखर पर जा पहुंचता है।
यह भी पढ़ें- Rishabh Pant नहीं फुटबॉल के ‘बादशाह’ को डेट कर रहीं Uravasi Rautela! मिस्ट्रीमैन संग वायरल हुई तस्वीरें
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
2 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines