Vikrant Massey On Threat to 9 Month Old Baby: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के फिल्मों से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा सभी फैंस को जानकारी दी है कि उनकी आखिरी की दो फिल्में बची हैं जिसके बाद वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे।
कुछ समय पहले एक्टर ने अपने 9 महीने के बेटे की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। अभिनेता ने ये बयान ‘साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के प्रमोशन कैंपेन के दौरान दिया था, जो अपने संवेदनशील विषय के कारण चर्चाओं में रही थी। विक्रांत ने इस दौरान सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर उन्हें मिल रही धमकियों का खुलासा किया था, जिनमें उनके नवजात बेटे का नाम भी लिया गया था। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
रिटायरमेंट के ऐलान से फैंस को झटका
विक्रांत मैसी ने 1 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में ये घोषणा की कि वो अभिनय से संन्यास ले रहे हैं और अब वो अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे। उन्होंने बताया कि वो अब अपने पति, पिता और बेटे के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे। विक्रांत के इस फैसले ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया, लेकिन इसके साथ ही उनके द्वारा एक समय में दी गई ये चिंता भरी टिप्पणी भी फिर से सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।
बेटे को धमकियां मिलने पर रिएक्शन
विक्रांत मैसी ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशनल इंटरव्यू में ‘दैनिक भास्कर’ के साथ इंटरव्यू ये खुलासा किया था कि उन्हें सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर धमकियां मिल रही हैं। लोग जानते हैं कि मैं 9 महीने पहले एक बेटे का पिता बना हूं। और अब उनका नाम भी बीच में लिया जा रहा है। मुझे उसकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता हो रही है। हम किस समाज में जी रहे हैं? ये देखकर अफसोस होता है, लेकिन डर नहीं लगता। अगर डर लगता, तो हम ये फिल्म कभी बनाकर बाहर नहीं लाते।’
फिल्म में जमकर हुई तारीफ
विक्रांत का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया और उनके फैंस ने उनकी हिम्मत की सराहना की। अभिनेता ने फिल्म के दौरान जो संवेदनशील मुद्दे उठाए थे, उस पर उठ रही विवादों के बीच अपनी चिंता जाहिर की। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में थे और ये फिल्म 2002 के गोधरा ट्रेन जलाने की घटना और उसके बाद के घटनाक्रमों पर आधारित थी। इस फिल्म ने कई विवादों को जन्म दिया, लेकिन साथ ही इसे आलोचकों से भी सराहना मिली है।
हाल ही में इस फिल्म को 2024 के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रदर्शित किया गया था, जहां फिल्म की कड़ी मेहनत की सराहना की गई। इस फिल्म को गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में टैक्स फ्री घोषित किया गया है और फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की कमाई भी की है।
यह भी पढ़ें: शॉकिंग! Vikrant Massey ने किया एक्टिंग छोड़ने का ऐलान, मिनटों में वायरल हुआ पोस्ट
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
6 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
8 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
10 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
11 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
11 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
12 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
13 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines