Bollywood Celebs Quit Industry: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अचानक अपने एक फैसले से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से चर्चा शुरू हो गई है कि विक्रांत इंडस्ट्री से ब्रेक लेने जा रहे हैं। इस खबर ने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया है। जाहिर है कि एक्टर हाल ही में एकता कपूर की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आए थे। भले ही उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी हो लेकिन अपने किरदारों से विक्रांत ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। उनके अचानक एक्टिंग छोड़ने के फैसले को उनके फैंस भी नहीं समझ पा रहे हैं। आपको बता दें कि विक्रांत मैसी से पहले भी बॉलीवुड के कई स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। आइए देखें लिस्ट…
जायरा वसीम
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में छोटी गीता फोगाट का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम को इस फिल्म से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्हें फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘द स्काई इज पिंक’ में भी देखा गया। हालांकि एक दिन अचानक जायरा ने ऐलान किया कि अपने धर्म के लिए वह इंडस्ट्री को अलविदा कह रही हैं। इस खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था।
विनोद खन्ना
अपने जमाने के सुपरस्टार रहे विनोद खन्ना ने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। 70 और 80 के दशक में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी थीं। हालांकि अपने करियर के पीक पर विनोद खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को गुडबाय कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश भट्ट ने विनोद खन्ना को धर्म गुरु ‘ओशो’ से मिलवाया था। उनसे इंस्पायर होकर ही एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था।
यह भी पढ़ें: Govinda ने अनाउंस की 3 फिल्में, क्या फिर बॉलीवुड पर चलेगा हीरो नंबर 1 का जादू?
तनुश्री दत्ता
बॉलीवुड की कभी टॉप एक्ट्रेस रहीं तनुश्री दत्ता अपनी बोल्डनेस से हर किसी को दीवाना बना देती थीं। इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते थे। अचानक तनुश्री ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़कर अध्यात्म का रास्ता अपना लिया था।
सना खान
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सना खान को भला कौन नहीं जानता है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी फेज में हैं। सना ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब काम किया है। उन्हें सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘जय हो’ में भी मौका दिया था। अचानक फिर सना ने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की वजह धर्म को बताया था।
बरखा मदान
कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस बरखा मदान भी अपने फैंस को शॉक्ड कर चुकी हैं, जब उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था। 2012 में बरखा ने बौद्ध धर्म को अपना लिया और वह बौद्ध नन बन गईं।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines