विक्रांत मैसी ने 16 दिन बाद दिखाई लाडले बेटे की झलक, रखा बेहद प्यारा नाम

Vikrant Massey-Sheetal Thakur Son Name: 12वीं फेल फेम एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने लाडले बेटे की झलक फैंस को दिखा दी है। उन्होंने बेटे का चेहरा दिखाने के साथ ही उसका नाम भी बताया है। कपल ने बेटे का बेहद ही प्यारा नाम रखा है।

Vikrant Messy

Vikrant Massey-Sheetal Thakur Son Name. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Vikrant Massey-Sheetal Thakur Son Name: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने इसी महीने अपने घर में बेटे का स्वागत किया था। शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के 16 दिनों बाद विक्रांत और शीतल ने अपने लाडले बेटे की झलक फैंस को दिखाई है। साथ ही कपल ने बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। आपको बता दें कि वरदान का मतलब आशीर्वाद होता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं Tripti Dimri के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट? बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर करते हुए लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

12वीं फेल फेम एक्टर ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में विक्रांत की पत्नी शीतल बेटे को गोद में लिए हुए दिख रही हैं। वहीं एक्टर बेटे को प्यार से देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। हालांकि तस्वीर में बेटे का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। दोनों ही अपने बेटे को सीने से चिपकाए हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, ‘किसी आशीर्वाद से कम नहीं… हमने उसका नाम वरदान रखा!!!’ इसके साथ ही विक्रांत ने एक खिलौने की तस्वीर भी शेयर की है, जिसपर उन्होंने बेटे का नाम ‘वरदान’ लिखा है।

vikrant sheetal son name vardaan

काफी खुश दिख रहा कपल

आपको बता दें कि तस्वीर देखकर लग रहा है कि विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर काफी खुश दिख रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि दोनों ही पूजा करके आए हैं क्योंकि उनके माथे पर तिलक लगा हुआ है, जबकि शीतल ने इंडियन लुक में साड़ी पहन रखी है। साथ ही मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। बेटे के साथ तीनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं।

विज्ञापन

सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने साल 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 2018 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्युटीफुल’ के सेट पर दोनों करीब आए थे। यहीं से दोनों का प्यार शुरू हुआ था। साल 2019 में विक्रांत और शीतल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 14 फरवरी 2022 को शादी रजिस्टर्ड कराई थी। हालांकि 18 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में ट्रेडिशनल रीति-रिवाज से दोबारा शादी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी के पास ‘यार जिगरी’, ‘सेक्टर 36’, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्में पाइपलाइन में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ