Vikram Bhatt: मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. विक्रम के साथ उनके ही ऑफिस में काम करने वालों ने धोखाधड़ी की है. विक्रम के ऑफिस की हार्ड डिस्क और मोबाइल का पर्सनल यूज किया गया है. फिल्ममेकर के मैनेजर ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी है. कथित तौर पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
विक्रम भट्ट के मैनेजर नासिर खान ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. एफआईआर की मानें, तो मुंबई के अंधेरी पश्चिम में विक्रम भट्ट की कंपनी है. विक्रम और उनकी वाइफ को सबसे पहले मामले की जानकारी मिली. दरअसल, कपल ने जब अपने ऑफिस को चेक किया तो उन्हें मार्च 2025 से डिस्क गायब मिली.
अकाउंट मैनेजर पर शक
जानकारी की मानें, तो इन डिस्क में उनकी फिल्मों के फुटेज मौजूद थे. किसी ने उनका मिसयूज किया था. इतना ही नहीं बल्कि विक्रम भट्ट को इसका शक अकाउंट मैनेजर राकेश प्रणिग्रही पर हुआ. विक्रम ने अपने प्रोडक्शन मैनेजर नासिर खान से कहा कि वो इस पर नजर रखे. नासिर ने जब नजर रखी, तो पता लगा कि जीतेंद्र शर्मा के पास सभी डिस्क मौजूद हैं.
जरूरत पड़ने पर बनाए बहाने
जीतेंद्र शर्मा कोई और नहीं है बल्कि वो राकेश प्रणिग्रही के अंडर काम करते हैं. बता दें कि जब किसी भी कर्मचारी को डिस्क की जरूरत होती थी, तो वो सभी इन दोनों से ही डिस्क लेने जाते थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से ये डिस्क नहीं दे रहे थे और बाकी लोगों को तरह-तरह के बहाने बना रहे थे.
पहले फोन बंद फिर काम पर नहीं आए
इसके बाद इन डिस्क को बेच दिया गया और जब जीतेंद्र से डिस्क मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वो सब बेच दी हैं, जिसकी आधी रकम राकेश प्रणिग्रही को दी गई है. इसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया. इसके बाद इन दोनों ने ही काम पर आना बंद कर दिया. अब इन दोनों के खिलाफ इस केस में मामला दर्ज किया गया है. देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा है?
यह भी पढ़ें- ‘इसलिए वो इतने…’, ShahRukh Khan ने 70th Filmfare Awards 2025 में किया कुछ ऐसा, फिर छा गए किंग खान
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines