Vikram Bhatt: फिल्मी सितारों को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा सुनने में आ ही जाता है कि जो बेहद हैरान कर देता है. इस वक्त फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट सुर्खियों में छा गए हैं. विक्रम भट्ट कानूनी पचड़े में फंस गए हैं और उनकी मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि मामला 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी है. इसको लेकर विक्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
डॉक्टर ने लगाया आरोप
दरअसल, विक्रम भट्ट पर उदयपुर के एक डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि विक्रम ने फिल्मों में इन्वेस्ट करने का लालच देकर उनसे 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली है. शिकायतकर्ता डॉक्टर का कहना है कि निवेश के समय विक्रम ने उन्हें कहा था कि फिल्मों की रिलीज के बाद वो 200 करोड़ रुपये तक कमा लेंगे. इसी दावे के आधार पर कथित तौर पर उन्होंने फिल्मों के लिए उन्हें इतनी बड़ी राशि थी.
भूपालपुरा थाने में दर्ज हुआ मामला
इतना ही नहीं बल्कि उनकी दिवंगत पत्नी पर आधारित एक प्रस्तावित बायोपिक को भी इसमें शामिल किया था. 8 नवंबर को डॉक्टर की शिकायत पर भूपालपुरा थाने में ये पूरा मामला दर्ज किया गया है. डॉक्टर ने जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट, उनकी बेटी कृष्णा भट्ट, स्थानीय व्यक्ति दिनेश कटारिया और अन्य लोगों के भी नाम हैं.
दिनेश ने कराई थी मुलाकात
डॉक्टर की शिकायत के अनुसार, दिनेश ने ही डॉक्टर से मुलाकात की थी. दोनों की ये मुलाकात एक म्यूजिक ग्रुप के जरिए हुए थी. इस ग्रुप ने खुद को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ बताया था. इतना ही नहीं बल्कि साल 2024 में डॉक्टर मुंबई स्थित एक स्टूडियो भी गए थे, जहां पर दिनेश ने डॉक्टर और विक्रम भट्ट को मिलाया था. पुलिस की मानें तो शिकायत के अनुसार, डायरेक्टर ने डॉक्टर को आश्वासन दिया था कि पूरा फिल्म निर्माण वो खुद ही संभालेंगे.
पुलिस कर रही जांच
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने डॉक्टर को लगातार फंड भेजने के लिए कहा. डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि इसी तरह उनके साथ 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है. पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है. देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा?
यह भी पढ़ें- 2027 में बॉक्स ऑफिस पर आएगा नोटों का सैलाब, 3 बड़ी फिल्मों के साथ होगी 3 सुपरस्टार्स की एंट्री
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
49 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines