Krishna Bhatt-Vedant Wedding: निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट इस वक्त सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वेदांत सारदा से शादी की है। हाल ही में उनके शादी के रिस्पेशन में इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस रिसेप्शन पार्टी में सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की।
मुंबई में दी रिसेप्शन पार्टी (Krishna Bhatt-Vedant Wedding)
कृष्णा भट्ट ने मुंबई में अपने लंबे समय के प्रेमी वेदांत सारदा के साथ शादी कर ली है। न्यूलीवेड को आशीर्वाद देने वालों में महेश भट्ट, पूजा भट्ट, बॉबी देओल, आफताब शिवदासानी, संदीपा धर नजर आए। शादी के रिसेप्शन से पहले भट्ट परिवार ने कृष्ण और वेदांत के लिए संगीत सेरेमनी का आयोजन भी किया था। यह कार्यक्रम सितारों से भरा था, जहां विक्रम भट्ट ने मुख्य मेजबान की भूमिका निभाई और अपनी बेटी के साथ नृत्य किया।
पापा के साथ किया है काम
वीडियो में कृष्णा को अपने पिता के साथ एक धीमे नृत्य का आनंद लेते हुए एक भव्य पेस्टल लहंगा पहने देखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने पिता के साथ हॉन्टेड, क्रिएचर और मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों में उनके सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।
बिजनेसमैन हैं वेदांत सारदा
वहीं, अगर वेदांत सारदा के बारे में बात करें तो वेदांत सारदा एक बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने 20 करोड़ रुपये की ट्रैवल कंपनी बनाई है। वेदांत ने 6 लाख रुपये के इंवेस्टमेंट के साथ शुरुआत की और आज अपने फील्ड में टॉप पर हैं। शादी के लिए कृष्णा ने गोल्डन वर्क वाला मरून ट्रेडिशनल लहंगा चुना और इसे हैवी ज्वेलरी के साथ पेयर किया। दूल्हे वेदांत ने सफेद शेरवानी और जूते पहने थे। वहीं पापा विक्रम भट्ट सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। वह दूल्हा-दुल्हन के साथ बाहर निकले और मीडिया और पैपराजी के लिए खुशी से मुस्कुराए।
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
26 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
42 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines