300 करोड़ क्लब में शामिल होते ही Chhaava ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी Vicky के करियर की सबसे बड़ी हिट

Chhaava Breaks These Records: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज से बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया हुआ है। अब फिल्म ने 300 करोड़ कल्ब में एंट्री के साथ ही बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

Chhaava

Chhaava

Chhaava Breaks These Records: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लक्ष्मण उत्तेकर द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक ड्रामा ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने भी नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते पूरे होते तक 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। अब ये 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म भी बन गई है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

विज्ञापन

साल की सबसे बड़ी हिट का दर्जा  

‘छावा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे शनिवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जब फिल्म ने 45 करोड़ रुपये की कमाई की। इतना ही नहीं रविवार को भी फिल्म ने अपनी जबरदस्त कमाई जारी रखी।

विज्ञापन

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की स्टार कास्ट वाली फिल्म ‘छावा’ ने 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने का खिताब हासिल कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और दूसरे हफ्ते में भी इसका प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। ‘छावा’ ने रविवार को 36.68 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसके कुल कलेक्शन ने 323.43 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

विक्की के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म 

ये फिल्म अब विकी कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है और इसके 300 करोड़ रुपये के पार पहुंचते ही इसने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को भी पीछे छोड़ दिया, जो पहले विकी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। छावा अब विक्की की पहली ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

पीरियड ड्रामा में सबसे ज्यादा कमाई 

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने अब तक पीरियड ड्रामा पर बनी सभी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है और रणवीर सिंह की पद्मावत और बाजीराव समेत तमाम पीरियड ड्रामा को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म पद्मावत ने इंडिया में 302 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि विक्की की फिल्म 323.43 करोड़ रुपये छाप चुकी है।

विज्ञापन

अब तक कैसी रही कमाई? 

फिल्म के पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया। पहले दिन यानी 14 फरवरी को फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद शनिवार को 37 करोड़ रुपये और रविवार को 48.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि सोमवार को थोड़ी सी गिरावट देखी गई और फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने 25.25 करोड़ रुपये की कमाई कर वापसी की।

बुधवार को शिवाजी जयंती के कारण फिल्म को और भी अच्छा कलेक्शन मिला और फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद, गुरुवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट आई, लेकिन फिर भी 21.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ